जल्द एक विधायक भी दे सकता है पार्टी को झटका
जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। वहीं आज भाजपा के पंजाब प्रधान केवल ढिल्लों की अगुवाई में आप पार्टी के हलका ईंचार्ज भाजपा में शामिल होने जा रहे है। बताया जा रहा है कि कुछ देर तक होटल में केवल ढिल्लों हलका ईंचार्ज को पार्टी में शामिल करने जा रहे है।
सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों तक एक विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते है। ऐसे में विधायक को लेकर भी सियासत गरमाई हुई है। सूत्रों का कहना है कि हलका ईंचार्ज को भाजपा की ओर से 2027 के चुनावों में टिकट देने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में वह आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की ओर से चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, हलका ईचार्ज के पद से हटाने जाने से नेता काफी नाराज चल रहा था।