Himachal Govt
NationalBJP में छाई शोक की लहर, पूर्व राज्यमंत्री व MLA का हुआ...

BJP में छाई शोक की लहर, पूर्व राज्यमंत्री व MLA का हुआ निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बुलंदशहरः पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया है। 63 वर्षीय शिकारपुर विधायक ने बुधवार दोपहर बीएल कपूर हॉस्पिटल दिल्ली में कैंसर पीड़ित पूर्व राज्य मंत्री ने अंतिम सांस ली। जिले के ग्राम सुरजावली निवासी अनिल शर्मा ने ग्राम प्रधानी से राजनीतिक सफर शुरू किया था। वह दो बार खुर्जा व 2 बार शिकारपुर से विधायक रहे। पिछली भाजपा सरकार में वन राज्यमंत्री थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बुलंदशहर जनपद और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा ग्राम प्रधान के रूप में शुरू की थी। वर्ष 1989 में वह अपने पैतृक गांव सुरजावली के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे। इसके बाद वह लगातार दूसरी बार भी ग्राम प्रधान बने। अनिल शर्मा ने वर्ष 2002 में पहली बार पहली बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर खुर्जा विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और विजयी हुए। 2007 में भी उन्हें इसी सीट से सफलता मिली। अनिल शर्मा दो बार खुर्जा व दो बार शिकारपुर से विधायक रहे। पिछली भाजपा सरकार में वन राज्यमंत्री थे।वर्ष 2002 में अनिल शर्मा बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर खुर्जा विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए। वर्ष 2007 में उन्होंने लगातार दूसरी बार खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की।

वर्ष 2012 में उन्होंने शिकारपुर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश शर्मा से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वर्ष 2017 में अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर शिकारपुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर शिकारपुर सीट से जीत दर्ज की और विधायक बने। विधायक के निधन पर राजनैतिक दलों ने भी सुख जताया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Medical Store पर मालिक फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के...

हिमाचल के राज्यपाल ने हमीरपूर के पूर्व सैनिकों के साथ की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मंगलवार सायं हमीरपुर में...

Chemical Factory में भीषण आग लगने पर SDM का आया बयान, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री...

SGST संग्रह में हरियाणा ने देशभर में दर्ज की गई 29% बढ़ोतरी

चंडीगढ़: हरियाणा ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले...

Punjab News: गजब मामला, बेड पर ही सो गया वारदात को अंजाम देने आया चोर, किया काबू, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले की शाह कालोनी से अजब घटना चोरी की वारदात के बाद एक युवक ऐसा बेफिक्र हुआ कि...

Punjab News: Medical Store पर मालिक फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के गुर्गे बटाला शहर में अलग-अलग लोगों से फिरौती मांग रहे...

हिमाचल के राज्यपाल ने हमीरपूर के पूर्व सैनिकों के साथ की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मंगलवार सायं हमीरपुर में पूर्व सैनिकों से भेंट की। उन्होंने उनके कल्याण एवं हितों...

Chemical Factory में भीषण आग लगने पर SDM का आया बयान, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला स्थित अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने...