Himachal Govt
JalandharMeharchand Polytechnic College के E.S.E विभाग ने किया उन्नति ड्रोन अकादमी का...

Meharchand Polytechnic College के E.S.E विभाग ने किया उन्नति ड्रोन अकादमी का दौरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने ड्रोन तकनीक के बारे में जानने के लिए उन्नति ड्रोन अकादमी तलवाड़ा का दौरा किया। यह दौरा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह की अगुवाई और योग्य मार्गदर्शन और मनीष सचदेवा, इंचार्ज ई.सी.ई विभाग की पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक के व्यावहारिक पहलुओं के बारे में बताना था।

अकादमी में पहुंचने पर सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों का मनदीप डोगरा, अकाउंटेबल मैनेजर, उन्नति ड्रोन अकादमी के द्वारा पूरे दिल से स्वागत किया गया। दौरे की शुरुआत केशव गौरव, प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा आयोजित जानकारी सेशन से शुरु हुई। उन्होंने संस्था की यात्रा और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने में इसका कितना योगदान है इस बारे में भी विद्यार्थियों को बताया। इसके बाद मनदीप डोगरा ने ड्रोन के विकास, निर्माण और ड्रोन को उड़ाने से जुड़े नियमों पर एक डिटेल्ड थ्योरी का सेशन रखा।

उन्होंने विद्यार्थियों को ड्रोन संचालन से जुड़ी तकनीकी और सुरक्षा संबंधी पहलुओं को बारे में भी बताया। थ्योरी सेशन के बाद विद्यार्थियों ने ड्रोन सिमुलेशन टेस्ट में भी हिस्सा लिया।इस दौरान हर विद्यार्थी को ड्रोन पर नियंत्रण सीखना और उसे कैसे चलाना है इसका मौका मिला। इसके बाद एक्सपर्ट्स की निगरानी में विद्यार्थियों ने औद्योगिक और कृषि ड्रोन को खुद उड़ाने की ट्रेनिंग भी ली। इ

स एक्टिविटी में सभी अध्यापकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। दौरे के दौरान विद्यार्थियों को कृषि, निगरानी, औद्योगिक निरीक्षण, मैपिंग, लॉजिस्टिक्स और अन्य उभरते हुए क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी मिली। विद्यार्थियों के लिए यह दौरा बहुत ही फायदेमंद और ज्ञानवर्धक साबित हुआ। विद्यार्थियों के साथ प्रीत कंवल, मनिंदर कौर, नम्रता, ई.सी.ई विभाग की लेक्चरर भी मौजूद रही। दौरा खत्म होने के आखिर में सर्टिफिकेट देने के लिए आयोजन रखा गया।

यह सर्टिफिकेट ज्योति स्वरूप जो कि उन्नति कोऑपरेटिव मार्केटिंग कम-प्रोसेसिंग सोसाइटी लिमिटेड के संस्थापक और निदेशक है उनके द्वारा दिए गए। इस मौके पर मनीष सचदेवा ई.सी.ई विभाग के इंचार्ज ने ज्योति स्वरुप, मनदीप डोगरा, केशव गौरव और उन्नति ड्रोन अकादमी की पूरी टीम का विद्यार्थियों का स्वागत और उनका मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को उनकी एक्टिव भागीदारी और साथ के लिए भी धन्यवाद किया।

उनका कहना है कि ई.सी.ई विभाग भविष्य में ऐसी संयुक्त गतिविधियों और व्यावहारिक शिक्षा के जरिए से उद्योग संस्थान संबंधो को मजूबत और व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: BJP में शामिल होने के बाद Dinesh Dhall का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आप पार्टी के पूर्व हलका ईंचार्ज दिनेश...

BJP में छाई शोक की लहर, पूर्व राज्यमंत्री व MLA का हुआ निधन

बुलंदशहरः पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा विधायक अनिल शर्मा का...

पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा ने जल संशोधन अधिनियम 2024 को अपनाया

चंडीगढ़: पर्यावरण से जुडे कामकाज को बेहतर बनाने और...

Punjab News: इनोवा और अमेज की आमने-सामने टक्कर में टूटकर निकला टायर बाहर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

लुधियानाः साउथ सिटी रोड पर झम्मट पुल के पास सर्विस लेन पर 2 कारों में भीषण टक्कर हो गई।...

Jalandhar News: BJP में शामिल होने के बाद Dinesh Dhall का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आप पार्टी के पूर्व हलका ईंचार्ज दिनेश ढल्ल ने भाजपा का दामन थाम लिया। दरअसल, निजी होटल...

BJP में छाई शोक की लहर, पूर्व राज्यमंत्री व MLA का हुआ निधन

बुलंदशहरः पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया है। 63 वर्षीय शिकारपुर विधायक ने बुधवार...

Punjab News: तलबीर गिल ने Majithia पर किया तीखा हमला, कहा-Call Recording और CCTV Fake, सबूत पेश करे विरोधी, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के हल्का मजीठा इंचार्ज तलबीर सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिरोमणि अकाली दल के...