Himachal Govt
Haryanaहथिनीकुंड बैराज में स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के अंतिम दिन हादसा, 2...

हथिनीकुंड बैराज में स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के अंतिम दिन हादसा, 2 जवान लापता, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज के पास मंगलवार शाम यमुना नदी में सेना की बोट डूबने से लापता दो जवानों का 15 घंटे बाद भी पता नहीं लग पाया है। मंगलवार शाम को 5 बजे शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन रात भर चला। इस दौरान हेलिकॉप्टर से भी निगरानी की गई।

हरियाणा के अलावा यूपी की SDRF टीमें भी जवानों की तलाश में जुटी है। इस दौरान लोकल गोताखोरों को भी लगाया गया है। बैराज से निकलने वाली पूर्वी और पश्चिमी यमुना नहर के किनारों पर सर्च लाइटों के जरिए निगरानी की गई। आज नहरों में पानी की सप्लाई कम करके दोबारा कोशिश होगी।

सेना के वन पैरा स्पेशल फोर्स के बाढ़ बचाव दल के अभ्यास के दौरान यह हादसा हुआ था। हादसे में सेना के पांच जवान पानी में डूबने लगे थे। जिनमें से तीन जवान करीब 600 मीटर तक तेज बहाव में तैरकर पश्चिमी यमुना नहर (डब्ल्यूजेसी) के गेट से बाहर निकलने में सफल रहे। लापता जवानों की पहचान महाराष्ट्र निवासी आर्यन पाटिल और जम्मू-कश्मीर के अखनूर निवासी अजय के रूप में हुई है।

जवानों के लापता होने की सूचना के बाद प्रशासन ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी तेज कर दी है। देर रात एसडीएम जसपाल गिल और डीएसपी रजत गुलिया मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सेना, एसडीआरएफ और पुलिस अधिकारियों से सर्च ऑपरेशन की जानकारी ली।

प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहताश सिंह के अनुसार सूचना मिलते ही हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। सेना के डाइवर्स और स्थानीय गोताखोर भी तलाश में जुटे हैं।

रेस्क्यू टीमों ने हथिनीकुंड बैराज से आगे निकलने वाली नहर में करीब 10 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया है। तेज बहाव के कारण गोताखोरों के लिए कई स्थानों पर पानी में उतरना बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है।

बैराज से निकलने वाली नहर पर आगे करीब सात पुल भी पड़ते हैं। इन पुलों के नीचे से पानी काफी तेज गति से बह रहा है। ऐसे में इनके आसपास गोताखोरों के लिए सर्च करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसके बावजूद टीमें अलग-अलग हिस्सों में लगातार जवानों की तलाश कर रही है।

हथिनीकुंड बैराज से निकलने वाली नहर आगे जाकर कई हिस्सों में बंट जाती है। इसी के चलते प्रशासन ने नहर के किनारे पड़ने वाले सभी गांवों के सरपंचों को भी सूचना दे दी है। उन्हें नहर पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है, ताकि यदि दोनों जवानों में से कोई पानी के बहाव के साथ आगे पहुंचता है या कहीं दिखाई देता है तो तत्काल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी जा सके।

बताया जा रहा है कि अभ्यास के दौरान हेलिकॉप्टर से जवान एक-एक करके यमुना में खड़ी मोटर बोट में कूदे। जवानों के बोट में पहुंचने के बाद मोटर बोट स्टार्ट नहीं हुई और अचानक डूबने लगी। इसी दौरान हेलिकॉप्टर भी वहां से निकल गया। बोट डूबने के बाद जवानों को तेज बहाव और गहरे पानी में उतरना पड़ा।

तीन जवान तैरते पश्चिमी यमुना नहर के गेट की तरफ पहुंचे और करीब 600 मीटर का सफर तय कर बाहर निकल गए, लेकिन आर्यन पाटिल और अजय का पता नहीं चल सका। रातभर चले अभियान के बावजूद दोनों जवानों का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद अब बुधवार को बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाने की तैयारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ट्रांसफार्म लगाने के लेकर हुआ विवाद, सरपंच पर किया हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सरपंच पर हमला...

Jalandhar News: Excise और Police टीम ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब, 2 काबू

जालंधर, ENS: एक्साइड विभाग और पुलिस की टीम ने...

नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 के बाहर आज...

Punjab News: ट्रांसफार्म लगाने के लेकर हुआ विवाद, सरपंच पर किया हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सरपंच पर हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव नानक नगरी...

Jalandhar News: Excise और Police टीम ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब, 2 काबू

जालंधर, ENS: एक्साइड विभाग और पुलिस की टीम ने थ्री व्हीलर ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद की...

नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 के बाहर आज सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करते कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यालय...

Punjab News: तेज रफ्तार का कहरः स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, टीचर और छात्र की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जीरा-कोट ईसा खान रोड पर तलवंडी मांगे खान गांव के पास एक दर्दनाक और भयानक सड़क हादसे की...