Himachal Govt
Himachalभीषण Landslide से 200 मीटर सड़क हुई गायब, देखें दिल दहलाने वाली...

भीषण Landslide से 200 मीटर सड़क हुई गायब, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से कुदरत के कहर देखने को मिला। जहां निरमंड उपमंडल में अचानक लैंडस्लाइड होने से पूरा पहाड़ दरक कर सड़क पर आ गिरा। इस भयानक लैंडस्लाइड के कारण बागीपुल-जाओं सड़क पूरी तरह से ब्लॉक हो गई है, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं लैंडस्लाइड से 200 मीटर सड़क ही इस लैंडस्लाइड के बाद गायब हो गई। जिला आपदा प्रबंधन की तरफ से जारी सूचना में बताया गया कि सुबह करीब 10:12 बजे हुई।

लोक निर्माण विभाग निरमंड के जेई दीप शर्मा ने डीडीएमए को बताया बागीपुल के पास सड़क पर भूस्खलन हुआ, जिसके चलते मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। मामले की जानकारी कुल्लू पुलिस कंट्रोल रूम, पीडब्ल्यूडी एसडीओ आनी, पीडब्ल्यूडी जेई निरमंड और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन आनी को दी गई है औऱ सड़क से मलबा हटाने और मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है।

संदीप शर्मा के अनुसार, पिछले 24 घंटों में रामनगर में करीब 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि शिमला में लगभग 60 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 सितंबर को चंबा, कांगड़ा, मंडी, ऊना, बिलासपुर और शिमला में भारी बारिश की संभावना है।

वहीं 2 सितंबर को कांगड़ा, सोलन, शिमला और आसपास के क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 सितंबर को भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 31 अगस्त से 3 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसके बाद 4 सितंबर को भी कई मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि 5 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने आपातकालीन संचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एकीकृत कमांड...

हरियाणा के राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

पेहोवा विधानसभा में लोहे के 91 बिजली पोल जनवरी 2027 तक बदले जाएंगे: Anil Vij

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा...

Punjab News: Civil Hospital में महिला की मौत पर पति से कर्मियों ने लिए 5 हजार रुपए, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल अक्सर चर्चा में रहता है। वहीं...

आदमपुर-नलवा में नहरों के लिए तय रोटेशन के अनुसार मिल रहा सिंचाई का पानी : श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति...

CM Sukhu ने आपातकालीन संचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का औचक...

हरियाणा के राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति,...

पेहोवा विधानसभा में लोहे के 91 बिजली पोल जनवरी 2027 तक बदले जाएंगे: Anil Vij

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी लोहे के पोल अर्थात् ट्यूबलर पोल और चैनल...

Punjab News: Civil Hospital में महिला की मौत पर पति से कर्मियों ने लिए 5 हजार रुपए, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल अक्सर चर्चा में रहता है। वहीं एक बार दर्जा चार के कर्मियों को लेकर अस्पताल फिर...