Himachal Govt
LudhianaPunjab News: Civil Hospital में महिला की मौत पर पति से कर्मियों...

Punjab News: Civil Hospital में महिला की मौत पर पति से कर्मियों ने लिए 5 हजार रुपए, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सिविल अस्पताल अक्सर चर्चा में रहता है। वहीं एक बार दर्जा चार के कर्मियों को लेकर अस्पताल फिर चर्चा में आ गया, जहां अपनी पत्नी का इलाज कराने आए उद्य कुमार नामक व्यक्ति ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उससे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में काम कर रहे दर्जा चार के कर्मचारियों द्वारा डरा-धमका कर 5000 रुपये लिए गए। पीड़ित का कहना है कि वह दशमेश नगर का रहने वाला है और उसने 30 अगस्त को सिविल अस्पताल में पत्नी गीता देवी को इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया था। जहां ईलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई।

पीड़ित ने आरोप लगाए है कि वहां पर कर्मियों द्वारा उसे पत्नी की मौत का पर्चा दर्ज होने को लेकर काफी डराया और धमकाया गया। इस दौरान उसके खिलाफ पर्चा दर्ज ना होने को लेकर 7 हजार रुपए की मांग की गई। लेकिन उसके पास सिर्फ 5 हजार रुपए थे। पीड़ित का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए उससे अस्पताल के गेट के पास कैंटीन पर 5 हजार रुपए कर्मियों द्वारा ले लिए गए। वहीं आज दोस्त ने बताया कि कोई कार्रवाई ना होने और शव देने के लिए पैसे लिए गए।

इस दौरान उसे पत्नी का शव नहीं सौंपा गया और कार्रवाई होने के बाद शव सौंपने का कहा जा रहा है। दोस्त ने बताया कि महिला खाना बनाते समय झुलस गई थी और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर अकील को लिखित में शिकायत भी दी है। शिकायत में लिखा है कि उससे लिए लिए गए पैसे वापस कराए जाएं और इस मामले में उचित कार्रवाई भी की जाए। दूसरी ओर जब पत्रकारों द्वारा सीनियर मेडिकल ऑफिसर अकील से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें एक शिकायत मिली है, जिसकी वह जांच करेंगे और जांच के बाद जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

10 हजार से अधिक सफल सर्जरी करने वाली डॉ. शिल्पा रनौत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

ऊना,सुशील पंडित: ­­­पशु चिकित्सा, जटिल सर्जरी एवं पशु कल्याण के...

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के...

मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में दिवंगतो के प्रति व्यक्त किया गया शोक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने मानसून...

स्वस्थ युवा करेंगे विकसित भारत 2047 का सपना साकारः Kavinder Gupta

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने युवाओं से नशीले पदार्थों...

10 हजार से अधिक सफल सर्जरी करने वाली डॉ. शिल्पा रनौत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

ऊना,सुशील पंडित: ­­­पशु चिकित्सा, जटिल सर्जरी एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ....

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दूसरे दिन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस...

मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में दिवंगतो के प्रति व्यक्त किया गया शोक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने मानसून सत्र के दूसरे दिन विधान सभा में विधायक हरिंद्र सिंह...

Punjab News: 9 सितंबर से ब्लॉक स्तर पर शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का आयोजन, देखें वीडियो

मोगाः "खेडां वतन पंजाब दियां" 9 सितंबर से ब्लॉक स्तर पर शुरू होने जा रही है। इस संबंधी जानकारी...