कुल्लूः पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल में रक्षा बंधन के दिन 60 सवारियों से भरी यात्रा बस हादसे की शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा दोपहर के करीब कुल्लू तहसील के तहत भेखली के पास कटाहर गांव में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे कई यात्रियों की घायल होने की सूचना है। हादसे में घायल हुए ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। आज रक्षा बंधन का पर्व होने पर अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही थीं। इसी दौरान ये हादसा हो गया। जिससमें कई महिलाएं घायल हो गई।
बस का ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार HRTC की बस कुल्लू से ब्यासर गई थी इसी दौरान भेखली के पास बस का ब्रेक फेल हो गए और बस पहाड़ी से जा टकराई। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और बस को ढांक से टकरा दिया। टक्कर के कारण बस रूक गई लेकिन काफी संख्या में यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस बुलवा घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे में शामिल बस का नंबर HP-66-1583 बताया जा रहा है। बस के ड्राइवर का नाम प्रवीण कुमार और कंडक्टर का नाम प्रीतम सिंह बताया गया है।