Himachal Govt
Haryana Govtआदमपुर-नलवा में नहरों के लिए तय रोटेशन के अनुसार मिल रहा सिंचाई...

आदमपुर-नलवा में नहरों के लिए तय रोटेशन के अनुसार मिल रहा सिंचाई का पानी : श्रुति चौधरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि आदमपुर व नलवा विधानसभा क्षेत्रों में नहरों से पिछले दो वर्षों के दौरान निर्धारित रोटेशन कार्यक्रम के अनुसार सिंचाई के जल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। चौधरी हरियाणा विधानसभा के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। सिंचाई मंत्री ने बताया कि आदमपुर और नलवा विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 48 नहरें/चैनल आते हैं।

इनमें से बसरा सब माइनर नंबर-II, जिसके पुनरुद्धार को सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है उसे छोड़कर शेष 47 चैनलों के अंतिम छोर तक स्वीकृत रोटेशन कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित जल आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि नलवा क्षेत्र में आने वाले 17 चैनल व दोनों विधानसभा क्षेत्रों में साझा 4 चैनल स्वीकृत रोटेशन कार्यक्रम के अनुसार 8 दिन चलने के बाद 16 दिन की नहर-बंदी के आधार पर संचालित किए जा रहे हैं जबकि आदमपुर क्षेत्र में 27 चैनल पानी की उपलब्धता के आधार पर 2/3 ग्रुप प्रणाली के अंतर्गत संचालित किए जा रहे हैं। इस व्यवस्था में चैनलों को 16/8 दिन चलने के बाद 16 दिन की नहर-बंदी की अवधि के साथ संचालित किया जाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

10 हजार से अधिक सफल सर्जरी करने वाली डॉ. शिल्पा रनौत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

ऊना,सुशील पंडित: ­­­पशु चिकित्सा, जटिल सर्जरी एवं पशु कल्याण के...

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के...

मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में दिवंगतो के प्रति व्यक्त किया गया शोक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने मानसून...

स्वस्थ युवा करेंगे विकसित भारत 2047 का सपना साकारः Kavinder Gupta

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने युवाओं से नशीले पदार्थों...

10 हजार से अधिक सफल सर्जरी करने वाली डॉ. शिल्पा रनौत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

ऊना,सुशील पंडित: ­­­पशु चिकित्सा, जटिल सर्जरी एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ....

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दूसरे दिन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस...

मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में दिवंगतो के प्रति व्यक्त किया गया शोक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने मानसून सत्र के दूसरे दिन विधान सभा में विधायक हरिंद्र सिंह...

Punjab News: 9 सितंबर से ब्लॉक स्तर पर शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का आयोजन, देखें वीडियो

मोगाः "खेडां वतन पंजाब दियां" 9 सितंबर से ब्लॉक स्तर पर शुरू होने जा रही है। इस संबंधी जानकारी...