Himachal Govt
NationalHighway पर Fortuner और Alto में हुई भीषण टक्कर, 4 घायल, देखें...

Highway पर Fortuner और Alto में हुई भीषण टक्कर, 4 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आधा घंटा यातायात रहा बाधित

कानपुरः कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज के सामने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। सामने से आ रही अल्टो कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अल्टो सवार चालक समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बांदा के पनगरा, तहसील नरैनी निवासी रामबाबू, रुद्रराम शुक्ला और अर्चना शुक्ला के रूप में हुई है। बताया गया कि परिवार बच्चे को हॉस्टल छोड़ने जा रहा था। हादसे के समय रुद्रांश शुक्ला भी कार में सवार था।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के पुलिसकर्मी राजकरन सिंह और मोहम्मद आसिफ के साथ पुरवामीर चौकी प्रभारी पुष्पराज मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया। उन्होंने सरकारी जीप से घायलों को सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर डिवाइडर के ऊपर करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। गनीमत रही कि उस समय सामने से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर में प्रियम गुप्ता और उनके भाई हृदय गुप्ता सवार थे।

दोनों कानपुर से फतेहपुर स्थित अपनी फैक्ट्री जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फॉर्च्यूनर की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद प्रियम गुप्ता ने बताया कि कार के टायरों में हवा कम थी। बारिश के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। महाराजपुर पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सरसौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।

इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। महाराजपुर पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सरसौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पेहोवा विधानसभा में लोहे के 91 बिजली पोल जनवरी 2027 तक बदले जाएंगे: Anil Vij

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा...

Punjab News: Civil Hospital में महिला की मौत पर पति से कर्मियों ने लिए 5 हजार रुपए, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल अक्सर चर्चा में रहता है। वहीं...

आदमपुर-नलवा में नहरों के लिए तय रोटेशन के अनुसार मिल रहा सिंचाई का पानी : श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति...

बहालगढ़ में पेयजल व सीवरेज सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए रखा गया प्रस्ताव – Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा...

पेहोवा विधानसभा में लोहे के 91 बिजली पोल जनवरी 2027 तक बदले जाएंगे: Anil Vij

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी लोहे के पोल अर्थात् ट्यूबलर पोल और चैनल...

Punjab News: Civil Hospital में महिला की मौत पर पति से कर्मियों ने लिए 5 हजार रुपए, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल अक्सर चर्चा में रहता है। वहीं एक बार दर्जा चार के कर्मियों को लेकर अस्पताल फिर...

आदमपुर-नलवा में नहरों के लिए तय रोटेशन के अनुसार मिल रहा सिंचाई का पानी : श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि आदमपुर व नलवा विधानसभा क्षेत्रों में...

बहालगढ़ में पेयजल व सीवरेज सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए रखा गया प्रस्ताव – Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि ग्राम बहालगढ़ में पेयजल आपूर्ति एवं अपशिष्ट...