शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक कमजोर रहने के बाद मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीती रात में कांगड़ा, शिमला और सिरमौर के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। कांगड़ा में सबसे ज्यादा कांगड़ा 70.4 मिमी, शिमला में 59.8 मिमी और धौलाकुंआ में 66 मिमी वर्षा हुई। प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज भी सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है।
मानसून फिर सक्रियः Kalka-Shimla ट्रैक पर रेलवे लाइन की बैठी मिट्टी; ट्रेनें रद्द#KalkaShimlaRailway #HimachalNews #MonsoonAlert #TrainCancelled pic.twitter.com/33PyJSzzZp
— Encounter News (@encounternews2) August 31, 2026
मौसम विभाग ने आज भी कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिला में भारी बारिश का यलो अलर्ट दे रखा है। राज्य में अगले पांच दिन तक बारिश जारी रहेगी। इस दौरान कुछेक भागों में भारी बारिश हो सकती है। शिमला के खलीणी में एक बड़ा पेड़ दो कारों पर गिर गया। वहीं कालका–शिमला रेलवे ट्रैक (हेरिटेज ट्रैक) पर रेलवे लाइन के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे अब रेल पटरी हवा में झूल गई है। इस दौरान विभाग ने ट्रेन संचालन रोक दिया है, जिससे आज 10 ट्रेनें रद्द की गईं।
प्रदेश में पिछले एक सप्ताह के दौरान मानसून कमजोर रहा। 23 से 30 अगस्त के बीच सामान्य से 51 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस अवधि में अधिकांश जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई।
बिलासपुर जिला में सामान्य से 3 फीसदी, चंबा में 78 फीसदी, हमीरपुर में 74 फीसदी, कांगड़ा में 20 फीसदी, किन्नौर में 96 फीसदी, कुल्लू में 98 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 99 फीसदी, मंडी में 39 फीसदी, शिमला में 63 फीसदी, सोलन में 40 फीसदी और ऊना में 24 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं सिरमौर में सामान्य से 3 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।