Himachal Govt
GurdaspurPunjab News: कांग्रेस पार्षद के चाचा को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार,...

Punjab News: कांग्रेस पार्षद के चाचा को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। दरअसल, इलाके में उस समय दहशत का माहौल हो गया जब वार्ड नंबर पांच के कांग्रेसी पार्षद रणजीत सिंह के चाचा अमरजीत सिंह को 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। मौके पर फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ललित कुमार और एसएचओ गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में नगर काउंसिल के प्रधान कुलविंदर सिंह लाली और घायल के भतीजे गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरजीत सिंह स्टेशन रोड से अजनाला रोड जा रहा था, तभी रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवारों ने रोककर उस पर गोलियां चला दीं। गोली उसके कंधे पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे फतेहगढ़ चूड़ियां सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी ललित कुमार ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Pre Matric Scholarship में OBC के इतने बच्चों को मिली 15.72 करोड़ की वित्तीय सहायता : Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री...

Punjab News: आर्कषण को लेकर कांग्रेस ने BJP को दी चेतावनी, देखें वीडियो

लुधियानाः हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली...

Meharchand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने किया Kalsi Metal Workers Private Limited का दौरा

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग...

वन विभाग टीम का एक्शन, पेड़ काटता आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर खंड के जौनपुर बीट C-232 में वन...

Punjab News: पार्टी कर रहे 17 वर्षीय छात्र का बेरहमी से कत्ल, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

पटियालाः शहर के रणजीत नगर इलाके में देर रात छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। मिली...

Pre Matric Scholarship में OBC के इतने बच्चों को मिली 15.72 करोड़ की वित्तीय सहायता : Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह...

Punjab News: आर्कषण को लेकर कांग्रेस ने BJP को दी चेतावनी, देखें वीडियो

लुधियानाः हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद रामलीला मैदान के मंच पर शुद्धिकरण (हवन-अनुष्ठान) को...

Meharchand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने किया Kalsi Metal Workers Private Limited का दौरा

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कलसी मेटल वर्कस...