पंचकूला: शहर में पड़ने वाले मोरनी इलाके के पूरे पहाड़ को काटने का मामला सामने आया है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की नाक के नीचे से लोगों ने अवैध खनन का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों के द्वारा एक वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो जारी कर ग्रामीणों ने कहा कि फॉरेस्ट के द्वारा मशीन पकड़ने के बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में लोगों का यह मानना है कि इसमें फॉरेस्ट विभाग का हाथ भी हो सकता है।
ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया है कि गांव कोटी के पास में फॉरेस्ट लैंड कपाटमेंट 204 में बने गऊ घाट पर भी अवैध कब्जा किया गया है। इसी घाट से पूरे एरिए के पशु हर मौसम में पानी पीते हैं। यह पूरे एरिया की आस्था का केंद्र भी है। इस पहाड़ी पर कई मंदिर भी है। हरियाली की संक्रांति के हजारों लोग इसको पूजते भी हैं। ऐसे में लोगों ने अपील की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।