Himachal Govt
PanchkulaHaryana News: सुनार की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

Haryana News: सुनार की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कार सवारों को देखकर मौके से भागे चोर

पंचकूलाः पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित गांव लोहागढ़ में वर्मा ज्वैलर नामक सुनार की दुकान को देर रात दो अज्ञात चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। चोर दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे स्थानीय कार सवारों की नजर उन पर पड़ गई।

कार सवार तुरंत मौके पर पहुंचे और इस दौरान कार सवारों ने चोरों की वीडियो भी बना ली। वीडियो में दो अज्ञात युवक मुंह ढके हुए नजर आ रहे हैं, जो हाथ में लोहे की रॉड लेकर दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि कार सवारों को देखकर दोनों चोर भागने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा कार सवारों पर लोहे की रॉड से हमला करने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान के मालिक बसंत वर्मा को इसकी सूचना दी। दुकान मालिक बसंत वर्मा ने बताया कि यह घटना देर रात करीब पौने 2 बजे की है और चोरों द्वारा उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया गया परंतु स्थानीय युवाओं ने सही समय पर पहुंचकर उनका बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

स्थानीय दुकानदारों व लोगों का कहना है कि पिंजौर शहर में चोरों के हौसले बुलंद है और चोर बेखोफ चोरी की वारदातों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। लोगों ने मांग की है की चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को सतर्कता से कार्रवाई करनी चाहिए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रक्षा बंधन पर सुबह पूजा पाठ करके नौ दिनों की कार पर निकला नाग देवता जी का पवित्र छत्र

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में रक्षा...

राखी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर...

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त हुए मनिंदरजीत सिंह बेदी

चंडीगढ़: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बी.सी.आई.) द्वारा पंजाब के...

दिल्ली से छतीसगढ़ जा रही फ्लाइट का फटा टायर, विमान में सवार थे 41 लोग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में...

Jalandhar News: AAP सरकार सनातन धर्म से लोगों को जोड़ने के लिए वचनबद्ध- मोहिंदर भगत, देखें वीडियो

‘हमारे राम’ नाम का करवाया गया धार्मिक समागम का आयोजन  जालंधरः सिटी इंस्टीट्यूट में ‘हमारे राम’ नाम से एक धार्मिक...

रक्षा बंधन पर सुबह पूजा पाठ करके नौ दिनों की कार पर निकला नाग देवता जी का पवित्र छत्र

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और वर्षों पुरानी...

राखी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के...

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त हुए मनिंदरजीत सिंह बेदी

चंडीगढ़: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बी.सी.आई.) द्वारा पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी को पंजाब एवं हरियाणा बार...