Himachal Govt
Haryana Govtराखी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है :...

राखी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है : Ranbir Gangwa

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है। राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि भावनाओं और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। यह पर्व परिवार एवं समाज में आपसी स्नेह, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

रणबीर गंगवा ने यह बात शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिसार के बरवाला में बहनों से राखी बंधवाने के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन का पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी, सम्मान और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जुड़े होते हैं तथा समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बहनों ने आत्म-सुरक्षा, आत्म-संयम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया तथा सभी को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर सिंह धीरू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं बरवाला वासी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रक्षा बंधन पर सुबह पूजा पाठ करके नौ दिनों की कार पर निकला नाग देवता जी का पवित्र छत्र

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में रक्षा...

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त हुए मनिंदरजीत सिंह बेदी

चंडीगढ़: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बी.सी.आई.) द्वारा पंजाब के...

दिल्ली से छतीसगढ़ जा रही फ्लाइट का फटा टायर, विमान में सवार थे 41 लोग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में...

Haryana News: सुनार की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

कार सवारों को देखकर मौके से भागे चोर पंचकूलाः पिंजौर-नालागढ़...

Jalandhar News: AAP सरकार सनातन धर्म से लोगों को जोड़ने के लिए वचनबद्ध- मोहिंदर भगत, देखें वीडियो

‘हमारे राम’ नाम का करवाया गया धार्मिक समागम का आयोजन  जालंधरः सिटी इंस्टीट्यूट में ‘हमारे राम’ नाम से एक धार्मिक...

रक्षा बंधन पर सुबह पूजा पाठ करके नौ दिनों की कार पर निकला नाग देवता जी का पवित्र छत्र

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और वर्षों पुरानी...

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त हुए मनिंदरजीत सिंह बेदी

चंडीगढ़: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बी.सी.आई.) द्वारा पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी को पंजाब एवं हरियाणा बार...

दिल्ली से छतीसगढ़ जा रही फ्लाइट का फटा टायर, विमान में सवार थे 41 लोग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट का टायर अचानक फट...