चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगाए गए अनुबंध कर्मचारियों की अनुबंध अवधि को दो माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, एचकेआरएन के माध्यम से सभी विभागों, बोर्डों और निगमों में तैनात कर्मचारियों की अनुबंध अवधि 31 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है शायद इनकी वर्तमान अनुबंध अवधि 31 अगस्त, 2026 को समाप्त हो रही थी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सभी विभागों, बोर्डों, निगमों आदि में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों पर लागू होगा।