Himachal Govt
Haryana Govtकांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही...

कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय है और वह सदन में तथ्यों को सुनने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस द्वारा सदन में आने से रोकने और अपमानित किए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के किसी भी सदस्य को सदन में आने से नहीं रोका गया और न ही किसी का अपमान किया गया। सभी सदस्यों को सम्मानपूर्वक सदन में आने दिया गया।

मुख्यमंत्री गुरुवार को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डॉ रघुबीर कादियान द्वारा उन्हें सदन में आने से रोके जाने और धक्के दिए जाने के लगाए गए आरोपों का जवाब दे रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि कांग्रेस सदन में कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं है। इनका एजेंडा पहले से तय है और उसी के अनुरूप वे सदन में आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं को काले कपड़े पहना दिए, जबकि उनकी उम्र काले कपड़े पहनने की नहीं है।

उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली है और विपक्ष द्वारा सदन में यह कहना कि उन्हें चोट पहुंचाई गई या उनके साथ धक्का—मुक्की की गई, यह पूरी तरह झूठ है। उन्होंने अध्यक्ष को सुझाव दिया कि वे सत्ता और विपक्ष दोनों के सदस्यों को अपने चैंबर में बुलाएं और मामले से संबंधित वीडियो फुटेज मंगवाकर उसकी जांच कर लें। वीडियो में जो भी तथ्य होंगे, उनसे पूरी स्थिति और सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी।

विपक्ष सदन को सुचारू रूप से चलने दे

सदन को सुचारू रूप से चलने दिया जाना चाहिए, क्योंकि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि यह महान सदन चर्चा और संवाद के लिए है। यदि किसी सदस्य को किसी विषय पर कोई आपत्ति या समस्या है तो वह सदन में उस पर चर्चा कर सकता है और सरकार उसका जवाब देने के लिए तैयार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन की बधाई दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह...

राजधानी में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की हत्या, CCTV आई सामने

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने...

टुंडखड़ी में वाहन को बाइक से टक्कर मारने के बाद विवाद, तीन लोगों पर केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत टुंडखड़ी में वाहन...

Jalandhar News: घर में व्यक्तियों ने की जमकर तोड़फोड़, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बूटा पिंड में घर में जमकर तोड़फोड़...

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन की बधाई दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रक्षा बन्धन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को...

125 गोवंश की सेवा में जुटी श्री कृष्ण गोपाला गौशाला, सामूहिक प्रयासों से संभाली जा रही व्यवस्था

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव समूर कलां स्थित श्री कृष्ण गोपाला गौशाला में गायों और बछड़ों की संख्या अब...

राजधानी में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की हत्या, CCTV आई सामने

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां, 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की चाकुओं से...

टुंडखड़ी में वाहन को बाइक से टक्कर मारने के बाद विवाद, तीन लोगों पर केस

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत टुंडखड़ी में वाहन को मोटरसाइकिल से टक्कर मारने के बाद विवाद का मामला...