Himachal Govt
Entertainmentराखी के AD के चलते ट्रोल हुई Kriti Sanon, ब्रांड ने हटाया...

राखी के AD के चलते ट्रोल हुई Kriti Sanon, ब्रांड ने हटाया विज्ञापन, राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर कृति सेनन इन दिनों विवादों में घिर गई हैं। एक्ट्रेस को ब्रॉलेट ब्लाउज में रक्षाबंधन की ऐड करना लोगों को पसंद ही नहीं आया जिसके बाद कृति को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कृति ने एक ज्यूलरी ब्रांड के लिए रक्षाबंधन की ऐड का प्रमोशन किया था। इसमें वो ब्रॉलेट पहनकर ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधते हुए नजर आ रही थी। इस ऐड को देखते हुए लोगों का गुस्सा फूट गया। उनकी एड को देखने के बाद लोगों का गुस्सा एक्ट्रेस की आउटफिट पर निकल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर कृति सेनन और ज्यूलरी ब्रांड दोनों को ही काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इसी के बीच बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर सवाल उठाए थे। विवाद बढ़ने के बाद ज्यूलरी के ब्रांड ने अपना एड वापिस ले लिया है।

ज्यूलरी ब्रांड ने दी सफाई

रक्षाबंधन वाली एड पर जैसे विवाद बढ़ा वैसे ही ज्यूलरी ब्रांड Giva की ओर से इस पर सफाई दी गई है। GIVA ने कृति सेनन वाले रक्षाबंधन की ऐड को वापिस ही ले लिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया से इस ऐड को डिलीट ही कर दिया है। इस पर ब्रांड ने अपनी सफाई भी दी है। GIVA का कहना है कि – हमारे मन में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति उच्चतम सम्मान और गहरा आदर है। एक ब्रांड के तौर पर हमेशा हमने पूरा परिवार के साथ इन खुशी के पलो को मनाने में विश्वास रखा है। इस बार हम इस प्यर और उत्सव को अपने पेट्स तक लेकर जाना चाहते थे।


अगर हमारे एड से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचा है तो हम ये साफ करना चाहते हैं कि ऐसा करने का हमारा कोई भी इरादा नहीं था। हमने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है। इस त्योहार के सीजन में आप सभी को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।

लोगों को नहीं पसंद आया रिवलिंग आउटफिट

ज्यूलरी ब्रांड के एड में कृति सेनन ने काफी रिवलिंग आउटफिट पहना हुआ था। उन्होंने ब्रॉलेट स्टाइल ब्लाउज के साथ श्रग और शरारा पहना था। ऐसे में लोगों का यह मानना था कि राखी एक पारंपरिक त्यौहार है और इस मौके पर ऐसे कपड़े पहनना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। राखी एड में पूजा की थाली भी नहीं थी उस पर भी लोगों ने सवाल उठाए। इसके अलावा कुछ लोगों को कृति का एक डॉगी को भी राखी पहनना अच्छा नहीं लगा। इन सभी चीजों को लेकर कृति के साथ-साथ ज्यूलरी ब्रांड को भी खरी-खोटी सुननी पड़ी।

कंगना ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास

कृति की इस ऐड पर कंगना ने भी रिएक्ट किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि – महिलाओं के लिए यह एक शानदार समय होता है हमारी अलमारियों में भी कई तरह की कपड़े होंते हैं आज की महिला ग्लोबल है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जीन्स से लेकर साड़ी, बिकनी से लेकर सलवार कमीज तक आज हमारे पास इतने सारे ऑप्शन है। फिर आप बिकिनी या अंडरगार्मेंट्स पहनकर भाई को राखी क्यों बांधेगी? आपकी स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? यह ऐड जानबूझकर अजीब बनाया गया है।

राहुल गांधी ने भी दी प्रतिक्रिया

सिर्फ कंगना रनौत ही नहीं बल्कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कृति सेनन को सपोर्ट किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करके कहा कि औरत क्या पहनती है और क्या करती है ये उसकी चॉइस होगी। राहुल गांधी ने कहा था कि औरतों को उनकी आजादी के साथ जीने पर उन्हें ट्रोल करना बंद करना चाहिए। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल ने पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने कृति सेनन की शेयर करते हुए लिखा कि – ‘एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है यह उसकी चॉइस है। महिलाओं को अपनी आजादी से जीने के लिए ट्रोल करना बंद करें। इसके साथ ही राहुल ने #SmashThePatriarchy हैशटैग भी इस्तेमाल किया है’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा की खेल नीति का पूरे देश में बज रहा डंका – महिपाल ढांडा

चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि...

Jalandhar News: नहीं रहा पुलिस का खौफ, सरेआम व्यक्ति से हथियार के बल पर लूट, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की बढ़...

कपास किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला – Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

Jalandhar News: महिला और बच्चे कुचलने के मामले में स्कॉर्पियो चालक सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मुस्लिम कॉलोनी इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो...

हरियाणा की खेल नीति का पूरे देश में बज रहा डंका – महिपाल ढांडा

चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक ऐसे संवेदनशील व्यक्ति हैं, जिन्होंने...

Jalandhar News: नहीं रहा पुलिस का खौफ, सरेआम व्यक्ति से हथियार के बल पर लूट, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की बढ़ रही वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना...

कपास किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला – Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य में...

Jalandhar News: महिला और बच्चे कुचलने के मामले में स्कॉर्पियो चालक सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मुस्लिम कॉलोनी इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी एक...