Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा की खेल नीति का पूरे देश में बज रहा डंका –...

हरियाणा की खेल नीति का पूरे देश में बज रहा डंका – महिपाल ढांडा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक ऐसे संवेदनशील व्यक्ति हैं, जिन्होंने इस प्रकार के अवसरों पर कभी राजनीति नहीं की, बल्कि राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर प्रदेश और देश के युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। युवाओं और खिलाड़ियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। इसी सोच का परिणाम है कि प्रदेश के बच्चों की प्रतिभा को बचपन से पहचानकर उन्हें उनकी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है और मुख्यमंत्री स्वयं इसकी व्यवस्था की चिंता करते हैं।

मुख्यमंत्री हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की सुविधा या संसाधन की कमी नहीं रहनी चाहिए। प्रदेश के युवाओं और उनके भविष्य की बहुत चिंता है। जब हरियाणा के खिलाड़ियों ने पदक जीते तो मुख्यमंत्री के चेहरे पर दिखाई दिया गर्व और खुशी इस बात का प्रमाण था कि वे खिलाड़ियों की उपलब्धियों को कितनी आत्मीयता से देखते हैं।

महिपाल ढांडा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा की खेल नीति का आज पूरे देश में डंका बज रहा है और दूसरे प्रदेश भी हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण करने लगे हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों और उनके परिवारों का अभिनंदन एवं स्वागत किया तथा खिलाड़ियों की मेहनत, उत्साह और जोश की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सभी के सामने यह संकल्प रखा है कि भारत की प्रत्येक प्रतिभा, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो, अपना शत-प्रतिशत योगदान दे और वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शामिल करने में अपनी भूमिका निभाए। हरियाणा के खिलाड़ियों ने इस दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए हैं।

कार्यक्रम में आए छोटे बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे भी अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर भविष्य में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के बच्चों और युवाओं को कभी निराश नहीं होने देंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग एवं अवसर उपलब्ध करवाते रहेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Civil Hospital में कल बंद रहेंगा कामकाज, यूनियन का ऐलान

जालंधर, ENS: स्वास्थ्य विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों...

Boutique में महिला के कत्ल की CCTV फुटेज आई सामने

पिंजौरः अब्दुल्लापुर कॉलोनी में महिला की गला काटकर हत्या...

CM Saini ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के विजेताओं को सम्मान समारोह में किया सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

दुनिया भर के हजारों छात्रों ने ‘फ्रेशमैन इंडक्शन 2026’ के साथ एलपीयू में शुरु किया नया सफर

जालंधर (Ens) : भारत और कई देशों के हजारों छात्रों ने अपनी ज़िंदगी के सबसे अहम चेप्टर में से...

Punjab News: बस स्टैंड पर पैसों को लेकर सड़क पर लड़कियों में हुई हाथापाई, राहगीर हुए परेशान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड पर आज उस समय भारी हंगामा हो गया, जब कुछ लड़कियों के बीच पैसे...

Jalandhar News: Civil Hospital में कल बंद रहेंगा कामकाज, यूनियन का ऐलान

जालंधर, ENS: स्वास्थ्य विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों द्वारा कल यानी वीरवार को एकजुट होकर...

Boutique में महिला के कत्ल की CCTV फुटेज आई सामने

पिंजौरः अब्दुल्लापुर कॉलोनी में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने...