Himachal Govt
Haryana Govtकपास किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला - Shyam...

कपास किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला – Shyam Singh Rana

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कपास की पैदावार बढ़ाने और फसलों को कीटों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सूक्ष्म पोषक तत्वों एवं एकीकृत कीट प्रबंधन अपनाने पर किसानों को वित्तीय अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस विशेष योजना के तहत राज्य के कपास उत्पादक किसान अधिकतम 4,000 रुपये तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्वों और एकीकृत कीट प्रबंधन की कृषि सामग्री की खरीद पर 50 प्रतिशत अथवा 2,000 रुपये प्रति एकड़ (जो भी कम हो) के हिसाब से सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा दो एकड़ निर्धारित की गई है। किसानों को कृषि सामग्री चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की सिफारिशों के अनुसार ही अर्धसरकारी, सहकारी समितियों अथवा अधिकृत विक्रेताओं से खरीदनी होगी। इसके पश्चात अनुदान का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपनी खरीद के बिलों को कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर अपलोड करना होगा।

विभाग द्वारा बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। पात्र किसानों से समय रहते इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है तथा किसी भी प्रकार की सहायता या विस्तृत जानकारी के लिए किसान टोल-फ्री नंबर 1800-180-2117 या अपने संबंधित जिले के उप-कृषि निदेशक से संपर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Civil Hospital में कल बंद रहेंगा कामकाज, यूनियन का ऐलान

जालंधर, ENS: स्वास्थ्य विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों...

Boutique में महिला के कत्ल की CCTV फुटेज आई सामने

पिंजौरः अब्दुल्लापुर कॉलोनी में महिला की गला काटकर हत्या...

CM Saini ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के विजेताओं को सम्मान समारोह में किया सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

हरियाणा की खेल नीति का पूरे देश में बज रहा डंका – महिपाल ढांडा

चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि...

Jalandhar News: नहीं रहा पुलिस का खौफ, सरेआम व्यक्ति से हथियार के बल पर लूट, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की बढ़...

Jalandhar News: Civil Hospital में कल बंद रहेंगा कामकाज, यूनियन का ऐलान

जालंधर, ENS: स्वास्थ्य विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों द्वारा कल यानी वीरवार को एकजुट होकर...

Boutique में महिला के कत्ल की CCTV फुटेज आई सामने

पिंजौरः अब्दुल्लापुर कॉलोनी में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने...

CM Saini ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के विजेताओं को सम्मान समारोह में किया सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं...

हरियाणा की खेल नीति का पूरे देश में बज रहा डंका – महिपाल ढांडा

चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक ऐसे संवेदनशील व्यक्ति हैं, जिन्होंने...