लुधियानाः जिले के हैबोवाल इलाके के लक्ष्मी नगर में व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय दविंदर निवासी लक्ष्मी नगर हैबोवाल गली नंबर 15 के रूप में हुई है। दविंदर फैक्टरी में काम करता था और उसकी शादी को डेढ साल हुआ था। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पति ने यह कदम उठाया।
मृतक की पत्नी 4 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, पत्नी काम पर गई हुई थी। इसी बीच पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।