Himachal Govt
Unaऊना कॉलेज में छात्र संगठन और पुलिस के बीच झड़प , पुलिस...

ऊना कॉलेज में छात्र संगठन और पुलिस के बीच झड़प , पुलिस जांच आरम्भ 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: ऊना के सरकारी डिग्री कॉलेज में छात्र संगठन और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई । छात्र संगठन एबीवीपी फीस वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा था। इसी विषय पर कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन के साथ छात्र संगठन के मध्य बातचीत का दौर भी हुआ था लेकिन उसमें कोई परिणाम नहीं निकला और छात्र संगठन का विरोध प्रदर्शन जारी था ।

छात्र संगठन पचास प्रतिशत वृद्धि कटौती की मांग कर रहा था लेकिन कॉलेज प्रबंधन बीस प्रतिशत वृद्धि कटौती पर सहमत था लेकिन छात्र संगठन पचास प्रतिशत वृद्धि कटौती की मांग पर अड़ा था । मंगलवार को छात्र संगठन और कॉलेज प्रबंधन के बीच बातचीत होनी थी लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्र संगठन के विरोध प्रदर्शन मद्देनजर कॉलेज प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था ।

जिसके बाद पुलिस के जवान कॉलेज में तैनात किए गए थे , इसी दौरान कॉलेज प्रबंधन और छात्र संगठन के मध्य तनातनी का माहौल हो गया, जिसमें पुलिस द्वारा बीच बचाव का प्रयास किया गया । बताया जाता है कि इसी बीच हल्की धक्का मुक्की के दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य के कार्यालय का दरवाजा छात्र संगठन द्वारा बंद हो गया । जिसके बाद प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें भीतर बंद किए जाने का आरोप लगाया गया । बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके में एक बेहद दुखद...

Haryana News: फर्जी Trading App के जरिए लाखों रुपये के Cyber Fraud मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस...

गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण हुआ शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने...

Punjab News: दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ससुराल...

Haryana News: फर्जी Trading App के जरिए लाखों रुपये के Cyber Fraud मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन...

जिला प्रशासन ने उठाया अहम कदम, जरुरत पड़ने पर हरियाणा रोडवेज की अतिरिक्त बसें होगी तैयार

चंडीगढ़: मानसून के दौरान भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने...

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशुपालन विभाग में चार नवनियुक्त उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब सिविल सचिवालय में विभाग...