.
MogaPunjab News: पुलिस के साथ भिड़े निहंग बाणे में आए युवक, जमकर...

Punjab News: पुलिस के साथ भिड़े निहंग बाणे में आए युवक, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
मोगाः जिले में निहंग बाने में आए कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस मुलाजिमों के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। दरअसल, एक होटल में हुए विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस के कुछ मुलाजिम गए थे, लेकिन निहंग बाने में आए कुछ व्यक्तियों ने पुलिस के साथ भी हाथापाई करनी शुरू कर दी जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना को लेकर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, मोगा-लुधियाना रोड पर बने एक निजी होटल में निहंगों की होटल मालिक के साथ किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हो गई थी जिसके बाद होटल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। वहीं निहंगों ने भी अपने अन्य साथियों को बुला लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाने के लिए एक निहंग को अपने साथ थाने लेकर जाने लगी तो उसके साथियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और पुलिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान उनके साथियों ने पुलिस के कई मुलाजिमों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान राहगीरों ने पूरे दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ व्यक्ति पुलिस पर तलवारों के साथ हमला कर रहे हैं और उनसे हाथापाई कर रहे हैं। वहीं घटना के चलते पूरा रोड जाम हो गया और वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने मामले को शांत करवाया और आरोपियों को थाने में लेकर गए। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन...

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में Trump को लगेगा बड़ा झटका, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली...

Jalandhar News: नगर निगम में पूर्व कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर एक कार गहरी खाई में...

तीस्ता नदी में डूबे नन्हे हाथी को मछुआरों ने बचाया, मां से मिलते ही लपट गया, देखें Viral Video

मालबाजारः तीस्ता नदी के तेज बहाव में बहकर आए एक हाथी शावक को पांच मछुआरों ने सुरक्षित बचाकर उसकी...

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में Trump को लगेगा बड़ा झटका, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली अशांति के बीच में अब डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़...