Himachal Govt
JalandharJalandhar News: चीनी के बाद अब रूलाने लगा प्याज, अभी और बढ़ेंगे...

Jalandhar News: चीनी के बाद अब रूलाने लगा प्याज, अभी और बढ़ेंगे दाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: रसोई में सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाली प्याज अब घर का बजट बिगाड़ने लगी है। पिछले करीब 10 दिनों के भीतर प्याज की कीमतों में अचानक तेजी देखने को मिली है। कुछ दिनों पहले तक बाजार में जो प्याज 35 से 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था, वर्तमान में इसकी कीमत 60 रुपये तक पहुंच गई है। व्यापारियों के अनुसार आने वाले हफ्तों में कीमतों और भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालात यह है कि पहले प्याज को छिलते समय लोगों की आंखों से आंसू निकलते थे, लेकिन खरीदते समय आंसू निकल रहे हैं। खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच अब प्याज के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान हो उठा है।

वहीं मंडी के व्यापारी विश्व ने बताया कि प्याज के दोगुना दाम बढ़ गए है। व्यापारी के अनुसार 30 रुपए बिकने वाले प्याज के दाम 60 से 65 रुपए हो गए है। हालात यह हो गए है कि बाजार में प्याज की बिक्री भी ना के बराबर है। बाजारों में प्याज सजे हुए है, लेकिन लोग काफी कम मात्रा में खरीद रहे है। बरसाती मौसम में प्याज को संभालना मुश्किल है, एक से दो दिन बाद प्याज खराब होना शुरू हो जाते है। जिसके कारण अब प्याज रोजाना में मंडी से लेकर आ रहे है। लोग प्याज का भाव पूछकर चले जाते है, लेकिन खरीददारी काफी कम हो रही है।

एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है कि प्याज के दामों में बढ़ौतरी होने से प्याज की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं विजय कुमार ने बताया कि प्याज के दाम बढ़ने से व्यापारी को काफी नुकसान हो गया। ग्राहक मंडी में आते है, लेकिन प्याज का भाव पूछकर चले जाते है। ऐसे में व्यापारी को काफी नुकसान हो रहा है। पहले लोग 5 से 10 किलों खरीदने आते थे, लेकिन अब ग्राहक कम ही खरीददारी के लिए आ रहे है। व्यापारी ने कहाकि रोजाना 5 से 6 रुपए दामों में बिक्री हो रही है। ऐसे में होलसेल प्याज 52 रुपए में मिल रहा है। विजय ने कहा कि आने वाले दिनों में भाव ओर बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन कम होने की उम्मीद ना के बराबर है। यही कारण है कि अब प्याज की बिक्री भी कम हो गई है। त्यौहारी सीजन में मंडियों में कोई चहल-बहल देखने को नहीं मिल रही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, पानी के टापू में तब्दील हुआ शहर, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को हुई मूसलाधार...

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

चंडीगढ़: राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू ने आज...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली ₹44 हजार की पूरी रकम, जिला पुलिस ऊना की त्वरित कार्रवाई से हुआ पैसा वापस

ऊना,सुशील पंडित: साइबर अपराध के खिलाफ जिला पुलिस ऊना की प्रभावी कार्रवाई के चलते साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति...

बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार, पानी के टापू में तब्दील हुआ शहर, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और जीएमडीए के जलनिकासी के दावों...

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

चंडीगढ़: राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू ने आज चंडीमंदिर में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट...

आर्थिक तंगी के कारण कैंसर के इलाज से वंचित नहीं रहने चाहिए मरीज: डा. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ : छाती के कैंसर का इलाज केवल सर्जरी और कीमोथेरेपी तक सीमित नहीं होता, बल्कि कुछ मरीजों को...