मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर यश इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली है। ऐसे में रिलीज होने से पहले बीती रात को प्री-रिलीज इवेंट रखा गया। इस इवेंट में फैंस का जनसैलाब उमड़ गया। भारी भीड़ के चलते इवेंट में काफी बड़ा हादसा भी हो गया। इसमें कुछ लोग घायल भी हो गए।
View this post on Instagram
साउंड-बॉक्स सेट अप गिरा
सूत्रों की मानें, हैदराबाद की मल्ला रेडी यूनिवर्सिटी में टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक भारी भरकम साउंड बॉक्स सेट अप गिर गया। ऐसे में बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ है जब कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले खंभे पोल पर चढ़ गए थे। इसके कारण वो भारी सेटअप नीचे गिर गया था।
रिपोर्ट्स की मानें तो सेटअप के गिरने से दो छात्र घायल हो गए। वहीं एक लड़की बेहोश हो गई। घायलों का इलाज करने के लिए उन्हें तुरंत अस्पताल में भेजा गया। यह हादसा उस समय हुआ जब यश मंच पर मौजूद थे। इस दौरान वहां पर आए हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे परंतु जैसे उन्होंने इस हादसे को देखा तो उन्होंने प्रभावित लोगों का हाल जानने के लिए तुरंत अपनी स्पीच को बीच में ही रोक दिया।
कार्यक्रम जारी रखने से पहले उन्होंने आयोजकों से छात्रों की स्थिति के बारे में भी पूछा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में यश मंच से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि – ‘अरे संभलकर क्या वहां पर सब ठीक है? सर कृप्या जांच करें। कृप्या छात्रों आप लोग ध्यान रखें’।
सामने आया वीडियो
फिल्म का प्री रिलीज इवेंट का वीडियो भी सामने आ गया है। इवेंट में लोगों की भारी भीड़ साफ तौर पर नजर आ रही है। कुछ लोग हादसे में घायल हुए छात्रों को एंबुलेंस की ओर ले जाते हुए भी दिख रहे हैं इसके बाद तुरंत घायलों को अस्पताल में ले जाया गया है।
हादसे के बाद वहां पर मौजूद लोगों के बीच में हड़कंप मच गया। खासतौर पर उस समय जब कई छात्र स्टेज के पास पहुंच गए थे। स्पीकर और दूसरे सामान को सहारा नदेने वाले ढांचों पर चढ़ गए थे। इस घटना ने बड़े स्तर पर होने वाली फिल्म कार्यक्रमों में भीड़ के नियंत्रण और सुरक्षा के इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

