Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, गाड़ी में फंसे ड्राइवर की मौत

ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, गाड़ी में फंसे ड्राइवर की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भीलवाड़ाः भीलवाड़ा में NH-48 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप बेकाबू होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और वह पिकअप में बुरी तरह फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला। शव को हाईवे एंबुलेंस से रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप नीमच से अजमेर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप बेकाबू हो गई और आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और वह वाहन में बुरी तरह फंस गया।

हादसे के बाद लांबिया टोल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के टोलकर्मी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर रायला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू करवाया। ड्राइवर पिकअप के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा क्रेन की मदद से उसे पिकअप से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हाईवे एंबुलेंस की मदद से शव को रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान निजाम (30) पुत्र सादिक मुसलमान निवासी बरना जिला किशनगढ़ के रूप में की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंचकूलाः सकेतड़ी में आपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा...

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में...

Jalandhar News: गोपाल नगर में मिला लावारिस शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधरः गोपाल नगर के पास पीली कोठी की बैक...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप...

Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंचकूलाः सकेतड़ी में आपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिन में तीन वारदात सामने आई...

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में सभी कई तस्वीरें कैद करके रखते हैं। हर किसी के...

Jalandhar News: गोपाल नगर में मिला लावारिस शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधरः गोपाल नगर के पास पीली कोठी की बैक साइड में एक लावारिस हालात में शव बरामद हुआ है,...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप एनएच-139 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार थार की चपेट में...