Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: पत्नी को पति के अवैध संबंधों का पता चलने पर...

Jalandhar News: पत्नी को पति के अवैध संबंधों का पता चलने पर पिलाया हार्पिक, आरोपी बेटी लेकर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः करतारपुर थाने में महिला को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां महिला का फोर्टिस अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने महिला को वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। पुलिस ने मामले में पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शुरुआती जांच में नेहा ने आरोप लगाया कि उसके पति उमंग बस्सी के सतनाम कौर नाम की लड़की के साथ अवैध संबंध थे, जिसका उसे पता चल गया था। इसी बात को लेकर 19 अगस्त को पति और सास ने मिलकर उसे जबरन हार्पिक पिला दिया।

आरोपी पति और सास उसकी 6 साल की बेटी को लेकर भाग गए। पीड़िता की पहचान करतारपुर में रहने वाले उमंग बस्सी की पत्नी नेहा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि महिला का मायका धूरी में है। उसके परिजन की शिकायत के बाद आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला की हालत खतरे से बाहर होने और वेंटिलेटर से उतरने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। अस्पताल में भर्ती नेहा बस्सी की नाजुक हालत को देखते ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने खुद अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। इस दौरान पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसने जज के सामने लिखकर अपनी पूरी आपबीती बताई।

पीड़िता के भाई अमरीश कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी 7 साल पहले हुई थी और उसकी एक 6 साल की बेटी भी है। आरोप है कि घटना के 24 घंटे बाद उन्हें इस बात की जानकारी दी गई। अमरीश ने पुलिस पर ढील बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी पति शुक्रवार सुबह तक अस्पताल में ही घूम रहा था और बाद में अपनी मां व 6 साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: अवैध संबंधों का पता चलने पर पत्नी को पिलाया हार्पिक, इलाज दौरान हुई मौत; पति और सास फरार

जालंधरः करतारपुर थाने में महिला को हार्पिक पिलाकर मारने...

बेटी के सामने पिता की गोली मारकर हत्या, कैश लूटने आया था आरोपी

टेनेसीः अमेरिका में टेनेसी के जैक्सन में शराब की...

अब कनाडा लगाएगा अमेरिका पर Tariff, PM Mark Carney ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने अमेरिका...

CNG ऑटो पर लगेगी रोक, 2027 से नए रजिस्ट्रेशन होंगे बंद, जानें वजह

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने...

बर्गर किंग में एसी ब्लास्ट, धमाके से टूटे शीशे, मची अफरा- तफरी

गुरुग्रामः गुरुग्राम के सेक्टर-14 मार्केट में देर रात बर्गर किंग...

Jalandhar News: अवैध संबंधों का पता चलने पर पत्नी को पिलाया हार्पिक, इलाज दौरान हुई मौत; पति और सास फरार

जालंधरः करतारपुर थाने में महिला को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां महिला का...

बेटी के सामने पिता की गोली मारकर हत्या, कैश लूटने आया था आरोपी

टेनेसीः अमेरिका में टेनेसी के जैक्सन में शराब की एक दुकान पर 56 साल के एक गुजराती व्यक्ति की...

अब कनाडा लगाएगा अमेरिका पर Tariff, PM Mark Carney ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। कार्नी...

CNG ऑटो पर लगेगी रोक, 2027 से नए रजिस्ट्रेशन होंगे बंद, जानें वजह

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा...