Himachal Govt

Himachal Govt
Unaग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन पर्व हरियाली तीज के अवसर पर ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने स्वयं पहल करते हुए होटल तारा में भव्य एवं रंगारंग तीज उत्सव का आयोजन किया। महिलाओं ने मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में सुरेंद्र कौर मान, अरुणा कोहल,अंजलि वशिष्ट, मीनाक्षी अरोड़ा, श्वेता ठाकुर, रीना, रिचा, अनीता कपूर, रितु पटियाल,आशु, शिल्पी, रितु,मंजू सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। महिलाओं की सामूहिक सहभागिता, आपसी सहयोग और उत्साह ने इस आयोजन को विशेष एवं यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान तीज पर्व के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। महिलाओं ने अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। लोक-संस्कृति और परंपराओं की झलक से पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।

महिलाओं ने स्वयं विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया तथा आपसी मेल-मिलाप, एकता और सौहार्द का सुंदर संदेश दिया। रंग-बिरंगे परिधानों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और उल्लास से भरपूर इस आयोजन में महिलाओं ने तीज उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: चाय वाले ने दुकानदार पर बोला हमला, सामान किया तहस-नहस, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के चरणजीतपुरा इलाके से चाय वाले और...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी...

Jalandhar News: चाय वाले ने दुकानदार पर बोला हमला, सामान किया तहस-नहस, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के चरणजीतपुरा इलाके से चाय वाले और एक दुकानदार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।...

Jalandhar News: घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, देखें वीडियो

पीड़ितों ने उच्च अधिकारियों से लगाई इंसाफ की गुहार जालंधरः महानगर के बस्ती बावा खेल इलाके के राजा गार्डन से...

Hoshiarpur News: सब्जी मंडी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में DSP सिटी कुलभूषण का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर सब्जी मंडी में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक व्यक्ति और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग...

साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Zolani Tet की हत्या, हमलावरों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

खेल: बॉक्सिंग की दुनिया से एक जरुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके...