Himachal Govt

Himachal Govt
MogaPunjab News: निजी आरोपों पर विपक्ष पर भड़की महिला विंग प्रधान, कहा-...

Punjab News: निजी आरोपों पर विपक्ष पर भड़की महिला विंग प्रधान, कहा- झूठे आरोपों का अदालत में देना होगा जवाब, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः आम आदमी पार्टी की महिला विंग के पंजाब प्रधान डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान के ऊपर झूठे आरोप को लेकर विपक्ष पर भड़के। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी की महिला विंग के पंजाब प्रधान डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विपक्षी राजनीतिक दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों से राजनीतिक दलों में बौखलाहट है और इसी कारण अब व्यक्तिगत आरोपों और चरित्र हनन की राजनीति की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजनीति में सरकार से सवाल पूछना, विरोध करना और आलोचना करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी और सम्मान पर बेबुनियाद आरोप लगाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में सरकारी नौकरियों, बिजली बिलों में राहत, स्वास्थ्य सुविधाओं, खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने, बिजली आपूर्ति में सुधार और तीर्थ यात्रा जैसी कई योजनाओं पर काम किया गया है। उनके अनुसार सरकार द्वारा किए गए इन कार्यों का राजनीतिक रूप से विरोध किया जा सकता है, लेकिन व्यक्तिगत आरोपों के जरिए किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश गलत है।उन्होंने कहा कि हाल में मुख्यमंत्री के OSD राजवीर सिंह और अन्य लोगों पर लगाए गए कथित आरोपों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के विधायक और कोई भी लीडर कोई कामों के लिए संबंधित नेताओं से मिलते हैं और उन्होंने किसी से पार्टी फंड के नाम पर किसी तरह की मांग किए जाने की बात से इनकार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुखपाल सिंह खैहरा के जीजा सरदार रणजीत सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए गए आरोपों के संबंध में डॉ. गुरप्रीत कौर ने कानूनी नोटिस भेजा है।

नोटिस में कथित तौर पर 24 घंटे के भीतर माफी मांगने की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। सरकार के किसी फैसले में गलती दिखाई देती है तो विपक्ष को तथ्यों के साथ उस पर सवाल उठाना चाहिए। लेकिन महिलाओं और राजनीतिक नेताओं के परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर निजी आरोप लगाना राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने पंजाब सरकार की महिला एवं बुजुर्गों से जुड़ी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उ

नका कहना था कि सरकार की ओर से महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं से लाभ मिलने की बात कई महिलाएं स्वयं सोशल मीडिया वीडियो के माध्यम से बता रही हैं। उन्होंने विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि यदि सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा है तो उसे तथ्यों और दस्तावेजों के साथ जनता के सामने रखा जाए। व्यक्तिगत आरोपों और सुनी-सुनाई बातों के आधार पर किसी की इज्जत पर हमला करने से राजनीतिक माहौल खराब होता है। उन्होंने अंत में कहा कि किसी की आवाज दबाना उद्देश्य नहीं है, लेकिन झूठे और बेबुनियाद आरोपों का जवाब कानूनी तरीके से दिया जाएगा। यदि किसी ने सार्वजनिक मंच पर किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा और चरित्र को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है, तो उसे उसके लिए अदालत में जवाब देना पड़ सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन...

Hoshiarpur News: सब्जी मंडी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में DSP सिटी कुलभूषण का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर सब्जी मंडी में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक व्यक्ति और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग...

साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Zolani Tet की हत्या, हमलावरों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

खेल: बॉक्सिंग की दुनिया से एक जरुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी हॉस्पिटल सेफ्टी प्रोग्राम के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन पर्व हरियाली तीज के अवसर पर ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं...