Himachal Govt

Himachal Govt
MogaPunjab News: सरकारी नौकरी दिलवाने के बदले 50 हज़ार रिश्वत लेते 2...

Punjab News: सरकारी नौकरी दिलवाने के बदले 50 हज़ार रिश्वत लेते 2 कर्मचारी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः विजीलेंस ब्यूरो ने सिंचाई विभाग के दो कर्मचारियों को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इन कर्मचारियों पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लेने का आरोप है। यह कार्रवाई चीफ डायरेक्टर विजीलेंस ब्यूरो शरद सत्या चौहान के निर्देशों पर की गई। तलवंडी भाई के निम वाला चौक निवासी सोनी ने विजीलेंस ब्यूरो मोगा को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि सिंचाई (नहरी) विभाग में कार्यरत बेलदार वीर सिंह और गेज रीडर जगदेव सिंह ने उनके बेटे मोहित कायत को बेलदार की नौकरी दिलाने के लिए 5-6 लाख रुपए की मांग की थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने आरोपियों को पहले ही साढ़े पांच लाख रुपए दे दिए थे। इसके बावजूद उनके बेटे को कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला। अब आरोपी नियुक्ति पत्र दिलाने के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये और मांग रहे थे। डीएसपी सोहन सिंह और इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की। उन्होंने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में वीर सिंह और जगदेव सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

दोनों आरोपियों के खिलाफ फिरोजपुर के विजीलेंस ब्यूरो थाने में मामला दर्ज किया गया है। विजीलेंस सूत्रों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों की बातचीत रिकॉर्ड की थी। यह रिकॉर्डिंग विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई, जिसके आधार पर शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। विजीलेंस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लगने से 3 इंजीनियरों की मौत, देखें वीडियो

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में मां छिन्नमस्तिका इस्पात...

Punjab News: मरीजों और कर्मचारियों के लिए मुसीबत बनी 70 साल पुरानी इमारत, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के दोरांगला के सरकारी अस्पताल की लगभग...

50 फीट गहरे कुएं में गिरी 5 वर्षीय स्कूली छात्रा, 3 घंटे चला रेस्क्यू, देखें वीडियो

कायमगंजः फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से...

गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करके संगत पर किया पेंचकस से हमला, 2 घायल, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

एडमिंटनः कनाडा के एडमिंटन स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब गुरुद्वारा...

सावधान! चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, इतने से अधिक स्टॉक रखने पर होगी कार्रवाई

अंबालाः चीनी के दामों में पिछले 10 दिनों में 20...

आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लगने से 3 इंजीनियरों की मौत, देखें वीडियो

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में मां छिन्नमस्तिका इस्पात प्लांट में स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद...

Punjab News: मरीजों और कर्मचारियों के लिए मुसीबत बनी 70 साल पुरानी इमारत, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के दोरांगला के सरकारी अस्पताल की लगभग 70-80 साल पुरानी और जर्जर इमारत के कारण मरीजों और...

50 फीट गहरे कुएं में गिरी 5 वर्षीय स्कूली छात्रा, 3 घंटे चला रेस्क्यू, देखें वीडियो

कायमगंजः फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 5 वर्षीय छात्रा 50 फीट गहरे कुएं...

गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करके संगत पर किया पेंचकस से हमला, 2 घायल, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

एडमिंटनः कनाडा के एडमिंटन स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब गुरुद्वारा में दोषी द्वारा बेअदबी की गई। प्रधान जोरा सिंह ने...