Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalआयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लगने से 3 इंजीनियरों की...

आयरन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लगने से 3 इंजीनियरों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में मां छिन्नमस्तिका इस्पात प्लांट में स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इस आग में झुलसने से फैक्ट्री में काम कर रहे तीन इंजीनियरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात पतरातू प्रखंड अंतर्गत बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट और इस्पात प्राइवेट लिमिटेड नामक स्पंज-आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

फैक्ट्री के पावर प्लांट पर जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। इस घटना में बुरी तरह झुलसे तीन इंजीनियरों की मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर हजारीबाग निवासी तरुण रजवार को उपचार के लिए रांची रोड स्थित द हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में रांची निवासी फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज संजीव कुमार केसरी 50 वर्ष, जगेश्वर बिहार बोकारो निवासी 25 वर्षीय विनीत महतो और गढ़वा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक पांडेय शामिल है।

आग लगने की सूचना पाकर देर रात को फैक्ट्री प्रबंधन के लोग और पुलिस पहुंची। रामगढ़ से पांच दमकल बुलाकर आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। घटना की सूचना पाकर सुबह से स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ फैक्ट्री गेट के समक्ष जुटी है। मृतकों के आश्रित को मुआवजा व नौकरी देने की मांग को लेकर फैक्ट्री के गेट को जाम करने की तैयारी में जुटे हैं। इधर फैक्ट्री के पावर प्लांट यूनिट के इंचार्ज अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण प्लांट में ओवरहीटिंग के कारण घटना हुई। बार–बार वहां एसी लगाने को कहा गया था, ताकि टेम्प्रेचर कंट्रोल रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

NHAI ने Digital Local पास सर्विस को किया Expand, अब ऐसे लोगों को नहीं देना पड़ेगा Toll

नई दिल्ली: नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर, GS Honda Showroom सहित 3 जगह से वाहन चोरी, देखें CCTV

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने लगे सवाल, लोग परेशान जालंधर,...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा ने किया कस्टडी पेरोल से इंकार

मोहालीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या...

क्या भारत पर भारी पड़ेंगे Asim Munir? फील्ड मार्शल के हाथ आई खास Power

नई दिल्ली: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और सीनेट की...

NHAI ने Digital Local पास सर्विस को किया Expand, अब ऐसे लोगों को नहीं देना पड़ेगा Toll

नई दिल्ली: नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से अहम फैसला लिया गया है। NHAI ने अपने सभी...

Jalandhar News: श्री देवी तालाब मंदिर, GS Honda Showroom सहित 3 जगह से वाहन चोरी, देखें CCTV

पुलिस की कार्रगुजारी पर उठने लगे सवाल, लोग परेशान जालंधर, ENS: शहर में चोरों का आतंक एक बार फिर से...

Haryana News : सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश पर नगर निगम और विक्रेता हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 14 में सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश के बाद सब्जी विक्रेताओं द्वारा सेक्टर 14 नगर...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा ने किया कस्टडी पेरोल से इंकार

मोहालीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में मंडोली जेल (दिल्ली) में बंद जगतार सिंह हवारा...