Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: इलाके में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर,...

Punjab News: इलाके में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के भट्टिया इलाके की गगनदीप कालोनमें दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान जमकर ईंटा-पत्थर बरसाए गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जहां दोनों पक्षों में भारी हंगामा देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता हैकि दोनों पक्षों द्वारा जमकर ईंट-पत्थर मारे गए। एक और गली से लोगों द्वारा पत्थर मारे जा रहे है, वहीं दूसरी ओर छत से दूसरे पक्ष की ओर से भी पत्थर मारे गए। इस घटना में कई लोग घायल हुए। मामले की जानकारी देते हुए गुरजंट सिंह ने कहा कि सीवरेज खुला हुआ था और उन्होंने सरपंच तरूण से सीवरेज ठीक करने के लिए अपील की।

आरोप है कि सरपंच ने उसका विरोध किया। घटना के बाद वह थाने गए और उसके बाद सरपंच ने भारी संख्या में नौजवानों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसके घर में जमकर तोड़फोड़ की गई और उसका बाइक तोड़ दिया गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण उसके घर पर हमला किया गया। गुरजंट ने कहा कि उसके परिवार की जान को खतरा है। पीड़ित के अनुसार उनके घर के 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना के दौरान मौके पर पुलिस द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया। आरोप है कि लोगों के पास हथियार भी मौजूद थे।

उधर, दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए है। वहीं सरपंच तरूण कुमार ने बताया कि वह बच्चों के लिए छोले भटूरे लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान बिट्टू ने रोका और कूड़ा साफ करने के लिए कहा। इस दौरान सरपंच ने कहाकि उसने इसे साफ नहीं करवाना, जिसकी प्रॉपर्टी है आप उससे इस संबंधी बात करें। जिसके बाद विवाद हो गया। वहीं आरोप है कि गुरजंट परिवार द्वारा दोहते पर झूठा इल्जाम लगाकर उनके साथी को जेल में बंद करवा दिया। वहीं 16 माह बाद बरी होकर जेल से बाहर आया। आरोप हैकि उससे 2 लाख की डिंमाड दूसरे पक्ष द्वारा रखी गई।

सरपंच ने कहाकि दूसरे पक्ष की कुछ समय पहले एक लड़की भाग गई थी और उक्त परिवार से 3 लाख रुपए दूसरे पक्ष द्वारा लिए गए। वहीं एक अन्य लड़की भाग गई थी और उक्त परिवार से 2 लाख रुपए लिए गए। आरोप है कि इन्होंने बच्चों की आड़ में पैसा कमाने का साधन बनाया है। वहीं सरपंच ने कहाकि अगर इलाका निवासी उससे परेशान है तो वह इस्तीफा देने के लिए तैयार है। सरपंच के अनुसार शुरुआती दूसरे पक्ष द्वारा ईंट से हमला करके की गई। आरोप है कि 3 बार पहले भी उस पर हमला किया जा चुका है। वहीं सरपंच ने कहा कि दूसरे पक्ष से उनकी जान को खतरा है। वहीं घटना को लेकर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना हैकि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

 बसोली पंचायत का कार्यभार सौंपने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

ऊना,सुशील पंडित: जिला विकासखंड ऊना की ग्राम पंचायत बसोली का...

राज्य कार्य योजना के तहत ग्राम पंचायत अरलू में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ऊना के...

स्कूल आधारित रोकथाम अभियान के जरिए पंजाब के 21000 से अधिक शिक्षकों को नशाखोरी की समय पर पहचान करने के लिए किया गया तैयार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के नशों के खिलाफ अभियान 'युद्ध नशियां विरुद्ध' के तहत...

 बसोली पंचायत का कार्यभार सौंपने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

ऊना,सुशील पंडित: जिला विकासखंड ऊना की ग्राम पंचायत बसोली का कार्यभार नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान को सौंपने की मांग को लेकर...

आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोर मालिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें: मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय कार्यप्रणाली और विकास परियोजनाओं का लिया जायजा चंडीगढ़: मुख्यमंत्री...

एक पल में उजड़ गया पूरा परिवार! पहाड़ी से कूदने जा रहा था बेटा, बचाने पहुंचे पिता भी गिरा

सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, घटना के बाद आसपास फैली सनसनी छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से...