ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास तथा अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से कल, 21 अगस्त 2026 को नई अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) कार्यकारिणी परिषद का गठन किया जाएगा।
बैठक प्रातः 11:30 बजे बीसीए हॉल में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या एवं पीटीए अध्यक्ष डॉ. मीता शर्मा करेंगी। पीटीए सचिव डॉ. शाम सिंह बैंस के समन्वय में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न होगी।महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर नई पीटीए कार्यकारिणी के गठन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। नई कार्यकारिणी महाविद्यालय, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विद्यार्थियों के हित, शैक्षणिक प्रगति, सर्वांगीण विकास तथा महाविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

