Himachal Govt

Himachal Govt
Himachal Govtहिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक आयोजित

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घुमारवीं में किया जाएगा ग्रीन मार्केट का निर्माण

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला बिलासपुर के घुमारवीं में ग्रीन मार्केट का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। बोर्ड द्वारा ई-नाम के माध्यम से अंतरराज्यीय व्यापार को सुगम बनाने के लिए अन्य राज्यों के व्यापारिक लाइसंेस की मान्यता एवं समयबद्ध डिजिटल लाइसेंस जारी करने का भी निर्णय लिया गया, इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और शीघ्र भुगतान की सुविधा प्राप्त होगी।

बोर्ड ने उन मंडियों को विभिन्न तरह के व्यापार के लिए अधिकृत करने का निर्णय लिया, जिनमें कारोबार सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। कर्मचारियों के लिए प्रमोशन चैनल प्रदान करने के उद्देश्य से एक समिति के गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

राज्य कृषि विपणन बोर्ड व प्रदेश की 10 कृषि उपज मंडी समितियों के संचालन के लिए एक पद सहायक सचिव, कनिष्ठ कार्यालय सहायक के तीन पद (लेखा) और 13 पद कनिष्ठ कार्यालय सहायक (सूचना एवं प्रौद्योगिकी) जॉब ट्रेनी आधार पर भरने का निर्णय लिया गया। बोर्ड कार्यालय के लिए अधीक्षक वर्ग-1 के दो पद, कृषि उपज मंडी समितियों के कार्यालयों के लिए अधीक्षक वर्ग-2 के छः पद तथा वरिष्ठ सहायक के छः पद सृजित करने का निर्णय भी लिया गया।

राज्य कृषि विपणन बोर्ड व कृषि उपज मंडी समितियों के अनुबंध व दैनिकी आधार पर कार्यरत कर्मचारियों की सुविधा के लिए प्रत्येक जिला में आवास का निर्माण करने का भी निर्णय लिया गया। कृषि मंडी समितियों के विभिन्न यार्डों को साफ-सुथरा रखने व अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए सीओएसएएमबी द्वारा पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन करवाने का भी निर्णय लिया गया।

बोर्ड द्वारा राज्य कृषि विपणन बोर्ड व कृषि उपज मंडी समितियों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान ठहरने व खाने पर आने वाले व्यय का भुगतान बोर्ड व कृषि उपज मंडी समितियों द्वारा वहन करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रदेश की मंडियों में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई। बैठक में सचिव कृषि सी.पॉलरासू, सलाहकार नरेन्द्र ठाकुर, गैर सरकारी सदस्य अक्षय नैन्टा व इन्द्रपाल, प्रबन्ध निदेशक एवं सदस्य सचिव राम कुमार गौतम तथा सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा...

Jalandhar News: CT इंस्टीट्यूट के कैंपस में छात्रों के दो गुटों में हुई झड़प, कई घायल, देखें वीडियो

छात्रों ने हॉस्टल में की तोड़फोड़, कमरों के अंदर बिखरा कांच  जालंधरः महानगर के शाहपुर में स्थित CT इंस्टीट्यूट...

राज्यपाल ने जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी...

प्रदेश सरकार की मंशा हर शिकायकर्ता को कम से कम समय में मिले न्याय – Ranbir Gangwa

कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 8 शिकायतों का मौके पर किया गया निपटारा चंडीगढ़: हरियाणा के...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 7वें राष्ट्रीय...