Himachal Govt

Himachal Govt
Unaसरकारी कर्मचारियों के लिए डाक जीवन बीमा में ओडीई के रूप में...

सरकारी कर्मचारियों के लिए डाक जीवन बीमा में ओडीई के रूप में जुड़ने का अवसर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) की पहुंच को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नई श्रेणी ‘अन्य विभागीय कर्मचारी (अदर डिपार्टमेंटल ऐम्प्लॉय -ओडीई )’ के रूप में शुरू की गई है। इस पहल के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार के पात्र कर्मचारी कार्यालय समय के बाद स्वैच्छिक आधार पर पीएलआई/आरपीएलआई व्यवसाय के लिए कार्य कर सकेंगे तथा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकेंगे।

डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक बलबीर चंद ने जानकारी दी कि डाक जीवन बीमा योजना 1 फरवरी, 1884 से संचालित हो रही है और देश की विश्वसनीय सरकारी बीमा योजनाओं में शामिल है। नई व्यवस्था के तहत केंद्र अथवा राज्य सरकार में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को पीएलआई/आरपीएलआई के लिए बिक्री बल के रूप में जोड़ा जाएगा।

ओडीई के लिए पात्रता एवं शर्तें

उन्होंने बताया कि केंद्र या राज्य सरकार का कोई भी कार्यरत कर्मचारी, जो पे मैट्रिक्स में पे लेवल-8 तक के पद पर कार्यरत है, ओडीई के रूप में पात्र होगा। इच्छुक कर्मचारी को अपने मूल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा। ओडीई के रूप में कार्य पूर्णतः स्वैच्छिक एवं कार्यालय समय के बाद किया जाएगा। पात्र ओडीई को पीएलआई/आरपीएलआई व्यवसाय के लिए निर्धारित दरों के अनुसार नए व्यवसाय की खरीद तथा नवीनीकरण पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

पीएलआई/आरपीएलआई से संबंधित प्रस्ताव संबंधित डाक मंडल के विकास अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे। बलबीर चंद ने बताया कि ओडीई के रूप में कार्य करने के इच्छुक पात्र सरकारी कर्मचारी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन संबंधित कार्यालय के माध्यम से 31 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा...

Jalandhar News: CT Institute में भिड़े कश्मीरी और हिंदू छात्र, खाने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में...

SIR 2026 के तहत 22 व 23 अगस्त और 29 व 30 अगस्त को विशेष अभियान 

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा...

प्रदेश सरकार की मंशा हर शिकायकर्ता को कम से कम समय में मिले न्याय – Ranbir Gangwa

कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 8 शिकायतों का मौके पर किया गया निपटारा चंडीगढ़: हरियाणा के...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 7वें राष्ट्रीय...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा सुनाक्षी दौलतपुर चौक कॉलेज से छुट्टी होने के बाद अपने...

Jalandhar News: CT Institute में भिड़े कश्मीरी और हिंदू छात्र, खाने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में हिंदू और कश्मीरी मुस्लिम छात्रों के भिड़ने का मामला सामने...