Himachal Govt

Himachal Govt
Himachal Govtराज्यपाल ने जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

राज्यपाल ने जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की। जनगणना संचालन निदेशालय, हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीप शिखा शर्मा ने राज्यपाल को जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों की जानकारी दी। उन्होंने जनगणना के सामाजिक और आर्थिक महत्व तथा विकास योजनाओं और नीतियां तैयार करने में इसकी भूमिका के बारे में अवगत करवाया।

राज्यपाल ने प्रदेश की जनता से जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना 1 से 30 सितंबर, 2026 तक पूरी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय जनसांख्यिकीय और सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों के आधार पर सही विकास नीतियां और कल्याणकारी योजनाएं तैयार करने के लिए जनगणना महत्त्वपूर्ण है।

बर्फ वाले क्षेत्रों के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 17 से 31 अगस्त, 2026 तक डिजिटल स्व-गणना की विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। राज्यपाल ने लोगों से इस आधिकारिक स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने और 31 अगस्त तक अपने तथा अपने परिवार से संबंधित पूरी और सही जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

जब जनगणना कर्मचारी उनके घर आएं, तो उनका सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और सहयोग महत्त्वपूर्ण होगा। इस अवसर पर जनगणना संचालन निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक आयोजित

घुमारवीं में किया जाएगा ग्रीन मार्केट का निर्माण शिमला: हिमाचल...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा...

Jalandhar News: CT Institute में भिड़े कश्मीरी और हिंदू छात्र, खाने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में...

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक आयोजित

घुमारवीं में किया जाएगा ग्रीन मार्केट का निर्माण शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक अध्यक्ष कुलदीप सिंह...

प्रदेश सरकार की मंशा हर शिकायकर्ता को कम से कम समय में मिले न्याय – Ranbir Gangwa

कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 8 शिकायतों का मौके पर किया गया निपटारा चंडीगढ़: हरियाणा के...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 7वें राष्ट्रीय...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा सुनाक्षी दौलतपुर चौक कॉलेज से छुट्टी होने के बाद अपने...