Himachal Govt

Himachal Govt
Unaराज्य एससी आयोग के अध्यक्ष से श्मशान घाटों के निर्माण की मांग...

राज्य एससी आयोग के अध्यक्ष से श्मशान घाटों के निर्माण की मांग को लेकर मिला प्रतिनिधिमंडल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले के गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न पंचायतों में श्मशान घाटों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर कबीर पंथी कल्याण बोर्ड के सदस्य देव राज शांडिल तथा कबीर पंथी समाज सुधार सभा ऊना के प्रधान सुरेश कुमार के नेतृत्व में कबीर पंथी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर संबंधित सात पंचायतों में श्मशान घाटों के लिए पांच-पांच लाख रुपये उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर आयोग के सदस्य डॉ. विजय डोगरा और शालिनी जम्वाल भी उपस्थित रहे।

ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र की कई पंचायतों में कबीर पंथी बस्तियों एवं अन्य परिवारों के लिए श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने से लोगों को अंतिम संस्कार के लिए दूर-दराज के स्थानों पर जाना पड़ता है। कई जगह उचित रास्ते नहीं होने से भी परेशानी होती है। स्थानीय लोग श्मशान घाटों के लिए भूमि उपलब्ध करवाने को तैयार हैं, लेकिन बजट के अभाव में निर्माण नहीं हो पा रहा है। कुछ स्थानों पर मौजूदा श्मशान घाटों की मरम्मत की भी आवश्यकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने लोहारा अपर, मंदोली, अंब टिल्ला, सारड़ा, सूरी, चौआर और पोलियां प्रोहितां पंचायतों में श्मशान घाटों के निर्माण अथवा आवश्यक मरम्मत के लिए पांच लाख रुपये प्रति पंचायत उपलब्ध करवाने की मांग की। आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ा विषय मानवीय संवेदनाओं से संबंधित है। उन्होंने कहा कि मामले को संबंधित स्तर पर उठाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक आयोजित

घुमारवीं में किया जाएगा ग्रीन मार्केट का निर्माण शिमला: हिमाचल...

राज्यपाल ने जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा...

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक आयोजित

घुमारवीं में किया जाएगा ग्रीन मार्केट का निर्माण शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की बैठक अध्यक्ष कुलदीप सिंह...

राज्यपाल ने जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी...

प्रदेश सरकार की मंशा हर शिकायकर्ता को कम से कम समय में मिले न्याय – Ranbir Gangwa

कष्ट निवारण समिति की बैठक में 15 में से 8 शिकायतों का मौके पर किया गया निपटारा चंडीगढ़: हरियाणा के...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 7वें राष्ट्रीय...