जालंधर, ENS: शहर के माडल हाउस माता रानी चौक में चलती स्विफ्ट कार को आग लग गई। चंद मिनटों में आग में कार को चपेट में ले लिया और कार में सवार दो लोगों ने कार से नीचे उतर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ गई, जिसकी सूचना राहगीरों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
कार चालक रघुविंदर सिंह ने बताया कि वह कपूरथला के रहने वाले हैं और वह किसी निजी काम के लिए जालंधर में आए हुए थे। वह माता रानी चौक के पास पहुँचे तो अचानक चलती कार को आग लग गई, जिसके बाद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग काबू नहीं पाया गया तो लोगों फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया।
वही फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि माता रानी चौक के पास कार को आग लग गई है, जिसके बाद वह मौके पर पहुँचे और उन्होंने अपनी टीम सहित आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन आग लगने से कार जल कर राख हो गई।
वहीं पुलिस अधिकारी सतिंदरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि माता रानी चौक के पास एक कार को आग लग गई है। उनकी टीम मौके पर पहुँची और देखा कि फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा रही थी गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं लेकिन कार का नुकसान जरूर हुआ है।

