Himachal Govt

Himachal Govt
FirozpurPunjab News: गोल्डन एनक्लेव में गोली लगने से कारोबारी की मौत, घटना...

Punjab News: गोल्डन एनक्लेव में गोली लगने से कारोबारी की मौत, घटना से पहले किया पाठ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः शहर के गोल्डन एनक्लेव में सुबह 65 वर्षीय स्पेयर पार्ट्स कारोबारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरकृपाल सिंह चावला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई गगनदीप सिंह ने बताया कि गुरकृपाल सिंह रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब चार बजे उठे। स्नान करने के बाद उन्होंने पाठ किया। इसके बाद पानी पीकर वह अपने कमरे में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिवार को चिंता हुई। दरवाजा खोलकर देखा तो गुरकृपाल सिंह कमरे में मृत अवस्था में पड़े थे। परिजनों के अनुसार गुरकृपाल ने अपने कमरे में खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक बगदादी गेट चौक में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। परिवार के अनुसार घर में किसी तरह का तनाव या विवाद नहीं था। ऐसे में उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिजन भी हैरान हैं।

परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक गुरकृपाल सिंह के दिमाग से संबंधित बीमारी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा था। करीब एक वर्ष पहले उनका ऑपरेशन भी हुआ था। हालांकि परिवार का कहना है कि घर में किसी तरह का तनाव, विवाद या परेशानी नहीं थी। इसी वजह से घटना की वजह को लेकर परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।

गगनदीप सिंह ने बताया कि गुरकृपाल सिंह की पत्नी पिछले करीब 5 महीने से मोगा में गुरबाणी का कोर्स करने गई हुई हैं। पिछले सप्ताह वह दवा लेने के लिए 2 दिन फिरोजपुर आई थीं और इसके बाद दोबारा मोगा चली गई थीं। उधर, जांच अधिकारी एएसआइ गुरमीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अन्य परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया जाएगा। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: विवादों में घिरा Travel Agent Vani Visa Services, लगे ठगी के आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश...

अगले पांच सालों में HRTC बनेगी आत्मनिर्भर, CM Sukhu ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मण्डी जिले के लिए...

Apple जल्द लॉन्च करेगा Siri AI समेत नए Products, कंपनी ने दी Products की Details

टेक्नोलॉजी: एप्पल के कुछ होम प्रोडक्ट्स, खासतौर पर होमपॉड...

विमल इलायची AD नोटिस मामले में वायरल हुआ शाहरुख खान का पुराना बयान, बोले – ‘बैन कर देना चाहिए’

मनोरंजन: पिछले दिन शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह...

Jalandhar News: विवादों में घिरा Travel Agent Vani Visa Services, लगे ठगी के आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर जाल में फंसाकर पैसे ठगने का...

अगले पांच सालों में HRTC बनेगी आत्मनिर्भर, CM Sukhu ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मण्डी जिले के लिए 25 नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का शुभारंभ किया शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर...

Jalandhar News: आरती राजपूत ने क्रिशचन समुदाय पर लगाए सरकारी जगह कब्जाने के आरोप, देखें Live

बेअदबी मामले में विवादों में घिरे DCP Dhillon जालंधर, ENS: चौगिटी के इलाके में जगह पर कब्जा करने को...