.
JalandharJalandhar News: दिनदहाड़े महिला के कानों से टॉप्स चुराकर भागे बाइक सवार...

Jalandhar News: दिनदहाड़े महिला के कानों से टॉप्स चुराकर भागे बाइक सवार युवक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): शहर के बबरीक चौक में नशा छुड़ाओ केंद्र के पास चोरी की वारदात सामने आई है। प्लसर बाइक पर सवार 2 युवक महिला के कान से टॉप्स लेकर भाग गए। घटना उस समय हुई जब जालंधर पुलिस 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा व्यवस्था होने का दावा कर रही थी। वहीं बीते दिन पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया था।

ऐसे में अब बीच व्यस्त चौक में चोर झपटा मार कर महिला के टॉप्स लेकर भाग गए। घटना की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि शाम को 4 बजे के आस-पास वो अपने पोते के साथ एक्टिवा से जा रही थी। जैसे ही दोनों बबरीक चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसके कानों पर झपटा मारकर सोने के टॉप्स चुरा लिए।

महिला को जब तक कुछ समझ आया तब तक दोनों युवक वहां से फरार हो गए। महिला ने बताया कि उसका काफी नुकसान हो गया है। घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हुए परंतु वह युवकों को पकड़ नहीं पाए। उनकी बाइक का नंबर भी इस दौरान नोट नहीं किया गया। मौके पर पहुंची थाना-5 की पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला से बयान लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक दोनों में से किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं महिला की पहचान मुक्ता गौरी के तौर पर हुई है जो कि मंगल मंडी में रहती है। बबरीक चौक के पास वो अपने किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए पोते के साथ स्कूटी पर गई थी। स्कूटी स्लो थी ऐसे में उनकी स्कूटी के पीछे दो युवक प्लसर बाइक पर आए और मौका मिलते ही उन्होंने बीच चौक के टॉप्स चुरा लिए। महिला की ओर पुलिस को आरोपियों को पकड़ने और टॉप्स दिलवाने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर नेताओं ने CBI जांच की मांग की, देखें वीडियो

लुधियाना: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब में...

प्रदेश में लगाए गए 15,17,985 पौधे – न्यायमूर्ति दीपक सिबल

न्यायमूर्ति दीपक सिबल, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय...

हरियाणा में किफायती दवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 15 अगस्त से शुरु होगी पांच अमृत फार्मेसियां

गुणवत्तापूर्ण दवाएं, इम्प्लांट और सर्जिकल कंज्यूमेबल्स एमआरपी से 50...

Himachal News: मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के लिए 35 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया

विभिन्न सिंचाई और अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास...

FPO सदस्यों को मिला उद्यमिता और बाजार प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण

तीन दिवसीय कार्यक्रम में बिजनेस प्लान, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग...

Punjab News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर नेताओं ने CBI जांच की मांग की, देखें वीडियो

लुधियाना: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एस. सुखबीर सिंह बादल जी...

प्रदेश में लगाए गए 15,17,985 पौधे – न्यायमूर्ति दीपक सिबल

न्यायमूर्ति दीपक सिबल, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हालसा ने किया था वृक्षारोपण अभियान शुरु चंडीगढ़:...

हरियाणा में किफायती दवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 15 अगस्त से शुरु होगी पांच अमृत फार्मेसियां

गुणवत्तापूर्ण दवाएं, इम्प्लांट और सर्जिकल कंज्यूमेबल्स एमआरपी से 50 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध चंडीगढ़: स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक...

Himachal News: मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के लिए 35 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया

विभिन्न सिंचाई और अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के...