.
JalandharJalandhar News: घर से नगदी और गहने लेकर फरार, लोगों ने काबू...

Jalandhar News: घर से नगदी और गहने लेकर फरार, लोगों ने काबू कर जमकर पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

10 साल जेल काट चुका चोर

जालंधर, ENS: किले मोहल्ला के पास काजी मोहल्ला में चोरी की घटना सामने आई है। जहां मोहल्ले की व्यक्ति द्वारा एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, घटना के दौरान घर पर कोई परिवारिक सदस्य मौजूद नहीं था। महिला किसी काम के सिलसिले से बाहर गई हुई थी। इस दौरान चोर द्वारा घर में घुसकर अलमारी से गहने और 10 से 12 हजार की नगदी चुरा ली गई। घटना को अंजाम देने के बाद जब चोर फरार होने लगा तो महिला घर पर आ गई, लेकिन चोर महिला को धक्का मारकर फरार हो गया।

महिला के शोर मचाने पर लोगों ने चोर को काबू कर लिया और उसकी जमकर धुनाई की। लोगों द्वारा चोर के कब्जे से चुराया सामान भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता निशा ने बताया कि वह सब्जी लेने के लिए किंगरा गेट तक गई थी। इस दौरान वह घर लौटी तो चोर घर में मौजूद था। जब उसने चोर से घर में आने को लेकर पूछा तो वह उससे हाथापाई करते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके बाद शोर मचाने पर लोगों ने काबू कर लिया। वहीं विनीत शर्मा ने कहाकि चोर घर से गहने और नगदी चोरी करके भाग गया था।

चोर का पीछा करके उसे काबू कर लिया गया और नगदी व गहने बरामद कर लिए गए। चोर की पहचान पकंज उर्फ पंका के रूप में हुई है। विनीत ने बताया कि वह एक अन्य मामले में जेल में 10 साल की सजा काटकर आया है। लेकिन लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। लोगों का कहना हैकि पुलिस ने यहां से ले जाने के कुछ देर बाद फिर से इसे छोड़ देना है। लोगों ने बताया कि चोर भी इसी इलाके का रहने वाला है। ऐसे में लोगों ने कहाकि अब इलाका निवासियों को चोर से डर है और उसका कोई पक्का हल निकाला जाए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में स्वतंत्रता दिवस...

आधुनिक तकनीक से MSME को प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर

ऊना,सुशील पंडित: उद्योग विभाग के आरएएमपी कार्यक्रम के तहत एमएसएमई...

उपमुख्यमंत्री 14 को करेंगे वन महोत्सव का शुभारंभ

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 14 अगस्त को हरोली...

यादविन्द्र गोमा होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

ऊना,सुशील पंडित: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र...

अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के लिए आयोग ने किए प्रभावी कार्य : कुलदीप कुमार

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में स्वतंत्रता दिवस का पर्व नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के उत्साह, उमंग और देशभक्ति की...

आधुनिक तकनीक से MSME को प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर

ऊना,सुशील पंडित: उद्योग विभाग के आरएएमपी कार्यक्रम के तहत एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से औद्योगिक...

उपमुख्यमंत्री 14 को करेंगे वन महोत्सव का शुभारंभ

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 14 अगस्त को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कुठारबीत में 77वें वन महोत्सव का शुभारंभ...

यादविन्द्र गोमा होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

ऊना,सुशील पंडित: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य...