जालंधर, ENS: शहर से सबसे व्यस्त लाल बाजार में स्थित सराफा बाजार के व्यापारी पॉवर कट से परेशान हो गए है। ऐसे में आज सभी व्यापारी एकत्रित हो गए और उनका कहना है कि वह दुकानें बंद करने को मजबूर है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बाजार के चेयरमैन शिव चौहान ने कहाकि 2 महीने से बिजली की सप्लाई को लेकर दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसें दुकानों में ग्राहकों का आना मुश्किल हो गया है।
व्यापारियों द्वारा कई बार बिजली विभाग को बिजली सप्लाई को लेकर शिकायतें की जा चुकी है। व्यापारियों का कहना हैकि अगर बिजली विभाग के कर्मी आकर बिजली सप्लाई को चालू करते है तो कुछ देर बाद फिर से बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। ऐसे में सारा दिन वह बिना बिजली के दुकानों पर बैठने को मजबूर हो रहे है। उन्होंने कहाकि बाजार के अधीन 2 पार्षद आते है और ऐसे में उनके द्वारा दोनों पार्षदों को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा। आज परेशान होकर दुकानदारों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
उनका कहना हैकि बिजली ना आने के कारण उनका बिजनेस ठप हो गया है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी बिजली सप्लाई का हल नहीं किया गया तो वह दुकानें बंद करके संघर्ष तीखा करेंगे। वहीं अन्य व्यापारी ने कहाकि बाजार में 500 से अधिक दुकानें बिना बिजली की आपूर्ति को लेकर परेशान है और जेनरेटर चलाकर वह काम कर रहे है। लेकिन आज काफी परेशान होने के बाद उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। हाल यह हो गए है कि इंटवटर भी काम करना बंद कर गए। ऐसे में भीषण गर्मी में बिना बिजली के बैठना दुकानदारों का मुश्किल हो रहा है।