Advertisement Girl in a jacket
PanchkulaHaryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी पुलिस टीमों को चोरी एवं स्नेचिंग की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा अपराधियों तक योजनाबद्ध तरीके से पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई छह सोने की चूड़ियों में से तीन चूड़ियां तथा बाकी तीन चूड़ियों को गलाकर बनाई गई सोने की डली बरामद की है। बरामद सोने की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार उर्फ रिंकु निवासी कैथल, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार 6 अगस्त 2026 को सेक्टर-4 पंचकूला निवासी महिला ने शिकायत दी कि एक अज्ञात व्यक्ति खुद को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले उसके बेटे विकास का दोस्त बताकर घर आया। आरोपी ने बेटे की शादी का हवाला देकर सोने की चूड़ियों का डिजाइन देखने के बहाने महिला से छह चूड़ियां निकलवाईं। महिला के रसोई में जाने पर आरोपी अलमारी व स्टोर से सोने की चूड़ियां चोरी कर फरार हो गया। शिकायत पर थाना सेक्टर-5 में 6 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी राजेश कुमार उर्फ रिंकु को 10 अगस्त उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वरना कार नंबर को भी कब्जे में लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी ने चोरी की गई छह सोने की चूड़ियों में से तीन सोने की चूड़ियां तथा तीन चूड़ियों को गलाकर तैयार की गई सोने की डली बरामद करवाई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी एवं चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पंचकूला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घर पर आने वाले किसी भी अनजान व्यक्ति पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें। विशेषकर यदि कोई व्यक्ति रिश्तेदार, परिचित या विदेश में रहने वाले परिवार के सदस्य का दोस्त बनकर घर आए, तो उसकी पहचान एवं जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Girl in a jacket

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बुटीक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के कहनुवान कस्बे के पुराने बाज़ार में...

बसाल में ठेकेदार पर जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का आरोप, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत बसाल क्षेत्र...

नंगड़ा में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत नंगड़ा क्षेत्र में...

Punjab News: बुटीक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के कहनुवान कस्बे के पुराने बाज़ार में सिवाला मंदिर चौक के पास हड़कंप मच गया, जब एक...

बसाल में ठेकेदार पर जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का आरोप, SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत बसाल क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ कथित जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट...

नंगड़ा में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत नंगड़ा क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।...

चुकाहन में राजस्व अधिकारियों द्वारा लगाए गए टूरों को उखाड़ने पर विवाद, दंपती से मारपीट का मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव चुकाहन में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने...