.
Panchkulaइमारत में जनरेटर चढाते समय हुआ हादसा, 2 लोगों की मौत, देखें...

इमारत में जनरेटर चढाते समय हुआ हादसा, 2 लोगों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित तीसरी मंजिल पर जनरेटर चढ़ा रही क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जनरेटर पर बैठे दो हेल्पर भारी-भरकम जनरेटर के साथ सीधे जमीन पर आ गिरे। दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनीष (बिहार) और नवीन (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-19 पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहकर्मियों ने खून से लथपथ दोनों युवकों को तुरंत संभाला और एंबुलेंस की मदद से सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा आज शाम करीब 4 बजे हुआ। कंपनी की तीसरी मंजिल पर क्रेन की मदद से बड़ा जनरेटर पहुंचाया जा रहा था।

सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर दोनों हेल्पर (मनीष और नवीन) जनरेटर के ऊपर ही बैठे हुए थे। जैसे ही क्रेन ने जनरेटर को तीसरी मंजिल की ऊंचाई तक उठाया, अचानक वजन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते भारी-भरकम क्रेन एक तरफ पलट गई। बताया जा रहा है कि एक बिल्डिंग की छत पर जनरेटर को क्रेन की मदद से चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी भारी जनरेटर के चलते क्रेन अनबैलेंस होकर पलट गई। इस हादसे में नवीन और मनीष नाम के दोनों हेल्परों की मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर 19 चौकी इंचार्ज कमलजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, जबकि इस हादसे में क्रेन चालक को हल्की चोटें आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल से नगर निगम शिमला के महापौर ने की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में नगर...

तीज पर्व पर हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में सजी रंगोली, रची मेहंदी और बने पारंपरिक व्यंजन 

ऊना,सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में तीज पर्व...

पशु चिकित्सालय ललड़ी में भैंस के पेट से निकाले 18 धातु के तार

ऊना,सुशील पंडित: पशु चिकित्सालय ललड़ी में चिकित्सकों की टीम...

Punjab News: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, CEO Anandita Mitra का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में स्वतंत्रता दिवस...

राज्यपाल से नगर निगम शिमला के महापौर ने की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने शिष्टाचार भेंट की।...

तीज पर्व पर हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में सजी रंगोली, रची मेहंदी और बने पारंपरिक व्यंजन 

ऊना,सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में तीज पर्व के उपलक्ष्य पर हिमोत्कर्ष महिला मंच के सौजन्य से विभिन्न...

पशु चिकित्सालय ललड़ी में भैंस के पेट से निकाले 18 धातु के तार

ऊना,सुशील पंडित: पशु चिकित्सालय ललड़ी में चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी कर भैंस के पेट से धातु के...

Punjab News: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, CEO Anandita Mitra का आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी कर दी है। इस संबंध में पंजाब की मुख्य...