पंचकूला: अध्यापिका मनीषा की मौत मामले की जांच पूरी होने के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर से अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है। सीबीआई ने पंचकूला में स्थित स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, सीबीआई की अदालत में रिपोर्ट दी है। बता दें कि सीबीआई ने शिकायतकर्ता संजय स्वामी को 10 अगस्त 2026 को पत्र भेजकर जांच पूरी होने और अदालत में अंतिम रिपोर्ट पेश करने की जानकारी दी थी। सीबीआई स्पेशल क्राइम-11 नई दिल्ली के अनुसार, RC0502025S0010 और थाना लोहारी भिवानी दर्ज एफआईआर नंबर 135/2025 की जांच पूरी हो गई है।
जांच पूरी होने के बाद BNSS की धारा 193 के अंतर्गत अंतिम रिपोर्ट अदालत में पेश की गई है। रिपोर्ट पर अब अदालत विचार करेगी और कानून के अनुसार, आगे की फैसला किया जाएगा। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद अब अदालत की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें अटकी हैं।
