ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत नंगड़ा क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता राज शर्मा निवासी नंगड़ा, तहसील एवं जिला ऊना ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10 बजे नंगड़ा में राजेश कुमार, राकेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस थाना मैहतपुर ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
