NationalSpicejet की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, घुटन से बिगड़ी यात्रियों की...

Spicejet की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, घुटन से बिगड़ी यात्रियों की तबीयत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान में एसी नहीं चला। गर्मी से लोग बेहाल हो गए जबकि कुछ लोग बेहोश भी हो गए। जिसकी सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार विमान ने अभी उड़ान भरनी थी, विमान में कई छोटे बच्चे और बुजुर्ग यात्री भी सवार थे, जिन्हें पसीने से लथपथ और सांस लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आक्रोशित यात्रियों ने विमान को टेक-ऑफ करने से साफ इनकार कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

यात्रियों के अनुसार उड़ान भरने की तैयारी के दौरान ही केबिन के अंदर का तापमान बहुत तेजी से बढ़ने लगा था। यात्रियों का आरोप है कि विमान में कोई गंभीर तकनीकी खराबी थी, जिसके बावजूद उसे उड़ाने की कोशिश की जा रही थी। कुछ यात्रियों ने दावा किया कि जब उन्होंने इस बाबत एयरलाइन स्टाफ से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की, तो उनके साथ एयरलाइन कर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया।

मामला बढ़ता देख और यात्रियों के उग्र विरोध के बाद आखिरकार एयरलाइन प्रबंधन को कदम उठाना पड़ा। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना पर आधिकारिक बयान जारी करते स्थिति स्पष्ट की। स्पाइसजेट ने कहा कि 11 अगस्त को दिल्ली से पुणे के लिए संचालित होने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG 105 में ऐन वक्त पर एक तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके तुरंत बाद यात्रियों के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था की और उड़ान को पुणे के लिए रवाना किया गया। स्पाइसजेट यात्रियों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद व्यक्त करती है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: गठबंधन के अगले दिन ED की SAD नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर दबिश, देखें वीडियो

मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को खरड़ में...

पति से नाराज मां ने दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, तीसरी ने भागकर बचाई जान

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने...

अनियंत्रित होकर पलटा मक्की से भरा ट्रक, एक साइड बंद होने से यातायात प्रभावित, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला-रायपुर रानी सड़क मार्ग पर मंगलवार को मक्की...

Punjab News: Handloom के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः गिल रोड पर पंजाब हैंडलूम के बाहर से...

Punjab News: गठबंधन के अगले दिन ED की SAD नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर दबिश, देखें वीडियो

मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को खरड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के हल्का इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा...

पति से नाराज मां ने दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, तीसरी ने भागकर बचाई जान

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।...

Jalandhar News: Highway पर भीषण हादसे में वेरका गाड़ी के पहिये निकले बाहर, लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर से आ रही वेरका की गाड़ी हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के...

अनियंत्रित होकर पलटा मक्की से भरा ट्रक, एक साइड बंद होने से यातायात प्रभावित, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला-रायपुर रानी सड़क मार्ग पर मंगलवार को मक्की से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।...