.
Nationalप्रधान ने की साथियों संग गुंडागर्दी, टोलकर्मी से की मारपीट, FIR दर्ज,...

प्रधान ने की साथियों संग गुंडागर्दी, टोलकर्मी से की मारपीट, FIR दर्ज, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भेलारा टोल प्लाजा पर कार सवार दबंगों ने जबरन बेरियर हटाया। जिसके बाद टोलकर्मियों ने टोका टाकी की तो कार सवार दबंगों ने कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। मिली जानकारी के अनुसार भेलारा टोल प्लाजा पर आजमगढ़ के एक ग्राम प्रधान और उनके साथियों ने टोलकर्मी से मारपीट की। जिसके बाद टोल कर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दरअसल, आजमगढ़ के खंडौरा ग्राम निवासी प्रधान राम सुरेश यादव अपने 3-4 साथियों के साथ कार (नंबर UP32NX3684) से टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। यहां उनका टोलकर्मी अतुल विश्वकर्मा से विवाद हो गया। शिकायत के अनुसार, टोल कलेक्टर अतुल विश्वकर्मा टोल बूथ संख्या 08 (लखनऊ एग्जिट) पर ड्यूटी पर थे। बूथ के सामने खड़ी एक गाड़ी का FASTag रीड नहीं हो पा रहा था, जिसे वे ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही प्रधान की गाड़ी रुक गई। आरोप है कि गाड़ी में बैठे लोगों ने बिना किसी कारण के टोल कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया।

उन्होंने जबरन बैरियर हटाकर आगे निकलने की कोशिश की। जब टोल कर्मचारी ने नियमानुसार वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो गाड़ी से तीन व्यक्ति नीचे उतरे और जबरन टोल बूथ के भीतर घुस आए। उन्होंने अतुल विश्वकर्मा को डंडों, हाथ और पैरों से पीटा, कॉलर पकड़कर खींचा और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। आरोपियों ने बूथ में रखे टोल राजस्व को लूटने का भी प्रयास किया। मंगलवार रात 12 बजे क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम का वीडियो पुलिस द्वारा जारी किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि मिली शिकयात के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है और विधिक कार्यवाही जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब...

Jalandhar News: अवैध शराब की बिक्री से 13 ग्रुप परेशान, आरोप-करोड़ों का हो रहा नुकसान, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर 14 ग्रुप में से 13 ग्रुप के संचालक काफी...

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरी तरह से आर-पार...

Jalandhar News: सीमेंट से भरी पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3-3 फीट भरा पानी और गड्ढे बन रहे हादसे का शिकार, लोग परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास सर्विस लाइन पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टरी पलट गई। दरअसल, सड़क पर...

कुख्यात अतीक के बेटे आबान की कार एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने, देखें कैसे पलटी कार, देखें वीडियो

झांसीः कुख्यात अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में एक्सीडेंट की वीडियो सामने...