.
NationalPM Modi ने की अपील, 'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', देखें...

PM Modi ने की अपील, ‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा…’, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक और वीडियो को पोस्ट किया है जो कि वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में पीएम मोदी ने देश की जनता से बड़ी अपील कर दी है। पीएम मोदी ने देश के लोगों से हर घर पर तिरंगा लहराने की अपील की है। बता दें कि 15 अगस्त के दिन भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है।

पीएम मोदी ने इंस्टा पर पोस्ट किए गए वीडियो में जनता से अपील करते हुए कहा- “आइए 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाए, स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि दें, विकसित भारत का संकल्प लें, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा, आइए हर घर पर तिरंगा लहराइए।” गौर हो कि इससे पहले मंगलवार को एनडीए सांसदों की साप्ताहिक बैठक के दौरान सांसदों ने तिरंगा लहराकर तथा ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया था।

दरअसल, हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत साल 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत की गई थी। ये अब एक सालाना परंपरा बन गया है जिसमें देश के करोड़ों नागरिक स्वेच्छा से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा- “हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा है। आइए, हम हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर...

गॉदरेज कंपनी  ने पीजीआई  एममईआर के सहयोग से लगाया  रक्तदान शिविर

बद्दी,सचिन बैंसल: बद्दी के काठा स्थित  गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स...

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केन्द्र सरकार को सौंप दी हैं।...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर लोगों ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा, जगह-जगह हुआ भव्य...

Punjab News: उफान पर उज्ज और जलालिया दरिया, सड़कों पर बह रहा पानी, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

पठानकोटः पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। पठानकोट के...