जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गोराया के मेन चौक के पास यह हादसा हुआ है। जहां कार हाईवे की रेलिंग तोड़ती हुई करीब 25 फुट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। हादसे के दौरान कार पलटते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर द्वारा सूचना मिली थी कि गुरयाया के मेन चौक के पास पुल से एक कार नीचे गिर गई है।
Jalandhar News: Highway की रेलिंग तो/ड़क/र 25 फीट ऊंचे पुल से गि/री कार#JalandharNews #PunjabNews #RoadAccident #CarAccident #BreakingNews pic.twitter.com/vtdz1DhsG9
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 10, 2026
उन्होंने बताया कि कार सवार कपूरथला के भुलत्थ से लुधियाना की ओर जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार चला रहे बुजुर्ग व्यक्ति को अचानक चक्कर आने के कारण कार बेकाबू हो गई और हाईवे की रेलिंग तोड़ती हुई पुल से नीचे जा गिरी। कार में बुजुर्ग व्यक्ति सहित दो अन्य परिवार के सदस्य भी सवार थे। हादसे में कार सवारों को चोटें लगीं, जिन्हें मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा बल की टीम द्वारा प्राथमिक सहायता दी गई। इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे करवाकर यातायात को पुनः सुचारू करवाया गया। घटना के संबंध में गुरयाया थाना पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।