.
JalandharJalandhar News: Royal Hotel के कमरे में युवती का शव बरामद, ...

Jalandhar News: Royal Hotel के कमरे में युवती का शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल के कमरे में एक युवती का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर कर्मियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। कर्मियों द्वारा घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवती पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर-102 में ठहरी हुई थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे होटल कर्मचारियों ने युवती को कमरे में मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

प्राथमिक जांच में युवती की पहचान 20 वर्षीय योतिका निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की विशु नामक युवक से मिलने के लिए आती थी। जिसका निक नेम चिंटू था। पुलिस उसकी पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को युवती के कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस मिला, जो खाली था। कमरे की हालत अस्त-व्यस्त थी तथा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।

पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती से मिलने के लिए चिंटू नाम का युवक लगातार दो दिनों से होटल में आ रहा था। जो दिन में करीब 2 से 3 घंटे तक युवती के साथ कमरे में रुकता था और इसके बाद वहां से चला जाता था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Highway की रेलिंग तोड़कर 25 फीट ऊंचे पुल से गिरी कार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसा हो गया।...

Commonwealth Games 2026: गोल्ड जीतकर भावुक हुई Mirabai Chanu, देखें वीडियो

PM Modi ने की मुलाकात खेल: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में...

Saudi Arabia में सोफा फैक्टरी में भीषण आग, 16 की मौत, देखें वीडियो

रियादः सऊदी अरब की राजधानी रियाद के मूसा सनैया...

Jalandhar News: रोडरेज मामले में Blinkit Delivery Boy का हुआ विवाद चली गोलियां, पर्चा दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बैंक एन्क्लेव में रास्ते में बाइक खड़ी...

घर में घुसकर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में क्लर्क

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सरकारी...

Jalandhar News: Highway की रेलिंग तोड़कर 25 फीट ऊंचे पुल से गिरी कार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गोराया के मेन चौक के पास...

Commonwealth Games 2026: गोल्ड जीतकर भावुक हुई Mirabai Chanu, देखें वीडियो

PM Modi ने की मुलाकात खेल: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर...

Saudi Arabia में सोफा फैक्टरी में भीषण आग, 16 की मौत, देखें वीडियो

रियादः सऊदी अरब की राजधानी रियाद के मूसा सनैया इलाके में एक सोफा फैक्टरी में आग लगने का मामला...

Jalandhar News: रोडरेज मामले में Blinkit Delivery Boy का हुआ विवाद चली गोलियां, पर्चा दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बैंक एन्क्लेव में रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद हो गया। दोनों पक्षों के...